• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ पर्व पर प्रसन्न हुए सूर्य देव, NASA ने शेयर की सूरज की मुस्कुराती हुई तस्वीर

Writer D by Writer D
30/10/2022
in Tech/Gadgets
0
sun

NASA shared a smiling picture of the sun

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्सर छोटे बच्चे जब सूरज (Sun) की ड्रॉइंग बनाते हैं, तो उसमें आंखे और मुंह भी बना देते हैं और उनका सूरज मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है। पर क्या आप जानते हैं कि बच्चों की ये कल्पना सिर्फ कल्पना नहीं है, ये हकीकत है। हमारा सूरज (Sun) वाकई मुस्कुराता है! यकीन नहीं हो तो NASA की इस तस्वीर को देख लीजिए।

NASA की एक सैटेलाइट ने इस सप्ताह सूरज की तस्वीर कैप्चर की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। सूरज पर इस तरह का पैटर्न नजर आ रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि सूरज मुस्कुरा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने भी इस तस्वीर को साझा करते हुए इसे स्माइलिंग सन (Smiling Sun) यानी मुस्कुराते हुआ सूरज कहा।

नासा ने ट्वीट में कहा कि आज, नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने सूरज (Sun) को ‘मुस्कुराते हुए’ देखा। अल्ट्रावॉयलेट लाइट में देखे जाने पर, सूरज पर दिख रहे इन काले धब्बों को कोरोनल होल (Coronal holes) कहा जाता है। यह वे इलाके होते हैं जहां से तेज सौर हवाएं चलकर अंतरिक्ष में जाती हैं।

Say cheese! 📸

Today, NASA’s Solar Dynamics Observatory caught the Sun “smiling.” Seen in ultraviolet light, these dark patches on the Sun are known as coronal holes and are regions where fast solar wind gushes out into space. pic.twitter.com/hVRXaN7Z31

— NASA Sun, Space & Scream 🎃 (@NASASun) October 26, 2022

नासा की सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ( Solar Dynamics Observatory-SDO) का उद्देश्य यह जांचना है कि सौर गतिविधि कैसे बनती है और यह अंतरिक्ष के मौसम को किस तरह प्रभावित करती है। यह मिशन 11 फरवरी 2010 को लॉन्च किया गया था। इस ऑब्जर्वेटरी का स्पेसक्राफ्ट सूरज की आंतरिक संरचना, वायुमंडल, चुंबकीय क्षेत्र और ऊर्जा उत्पादन को मापता है।

नासा ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, इसपर लोगों की बहुत शानदार प्रतिक्रियाएं आईं। कई लोगों ने इस तस्वीर की तुलना हेलोवीन कद्दू (Halloween pumpkin) से की है। और अगर भारत की बात करें तो छठ पर्व पर सूरज की ये तस्वीर लोगों को और भी ज्यादा रोमांचित कर रही है। सूर्य देवता प्रसन्न जो दिख रहे हैं!

सूरज के मुस्कुराने की वजह

लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो इस मुस्कुराहट के पीछे एक चेतावनी छिपी हुई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सूर्य के कोरोनल होल जिस तरह दिख रहे हैं, इसका मतलब है सूरज से उठा तूफान पृथ्वी से टकरा सकते हैं। इसपर Spaceweather.com का कहना है कि ये हंसता हुआ सूरज पृथ्वी की तरफ सौर हवा की एक तिहाई धारा (Stream) उगल रहा है।

जानें किस ने आपका नंबर किया है Block, इस ट्रिक से करें पता

सूरज की सतह से द्रव्यमान और ऊर्जा के अलग-अलग तरह के उठने वाले विस्फोटों को सौर तूफान कहते हैं। ये पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को प्रभावित करते हैं। जिसका नतीजा यह होता है कि इन तूफानों से उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध (Northern and Southern hemispheres) में ध्रुवीय रोशनी (Polar lights), ज्यादा दिखाई देने लगती हैं। इन पोलर लाइट्स को औरोरा (Auroras) भी कहा जाता है।

तो चाहे आप सूरज की इस तस्वीर की तुलना हैलोवीन के पंपकिन से करें, या बच्चों की ड्रॉइंग से या फिर छठ पर प्रसन्न सूर्य देव से, नजर आपकी है।

Tags: NASAsatellitesun image
Previous Post

‘छठी मइया’ सामाजिक समरसता की सबसे बड़ी प्रतिमूर्ति: सीएम योगी

Next Post

सिद्धू मूसेवाला के पिता की दो टूक, कहा- इंसाफ नहीं मिला तो छोड़ देंगे देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
Sidhu Musewala

सिद्धू मूसेवाला के पिता की दो टूक, कहा- इंसाफ नहीं मिला तो छोड़ देंगे देश

यह भी पढ़ें

tulsi vivah

तुलसी विवाह पर इन तरीकों से करें श्रृंगार, बढ़ जाएगा दांपत्य सुख

27/10/2025

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.64 लाख के पार, रिकवरी दर 81 फीसदी से अधिक

22/09/2020

सड़क हादसे में बीजेपी विधायक की कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे नेता जी

25/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version