• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नसीरुद्दीन शाह की बेटी का नहीं बना जन्म प्रमाण पत्र, अलीगढ़ नगर निगम ने वापस किया आवेदन

Writer D by Writer D
15/07/2023
in अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, मनोरंजन
0
Naseeruddin Shah

Naseeruddin Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। प्रख्यात अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की बड़ी बेटी हिबा नसीरुद्दीन शाह का जन्म प्रमाण पत्र मौजूदा आवेदन पर नहीं बनेगा। नगर निगम स्तर से यह फैसला ले लिया गया और आवेदक को यह आवेदन पत्र वापस कर दिया। इसे तथ्यों को पूर्ण कर निर्धारित जोन में जमा करने पर जांच के लिए रखा जाएगा। इसके बाद इसे जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारियां देते हुए नसीरुद्दीन शाह के परिचित प्रोफेसर को आवेदन पत्र वापस कर दिया गया।

यह आवेदन नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की ओर से अपने परिचित के जरिये भेजा गया था। जिसमें  शपत्र पत्र मुंबई नीयर आफीसर क्लब निवासी सिने अभिनेता की बड़ी बेटी हिबा का जन्म प्रमाण पत्र मांगा गया। आवेदन के अनुसार 20 अगस्त 1970 को टीका राम नर्सिंग होम अलीगढ़ में हुआ है। चूंकि यह प्रमाण पत्र 53 वर्ष बाद मांगा गया है। इसलिए नियमानुसार इस पर एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई। मगर एसडीएम ने इसे तथ्यात्मक कमियों के आधार पर वापस कर दिया था। आवेदन करने आए प्रोफेसर के माध्यम से नगर निगम ने अपनी शर्तें उन्हें बता दी गईं। इसके आधार पर आवेदक ने अपनी ओर से शपथ पत्र दो गवाहों सहित दिया।

परिवार का शपथ पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेज दिए थे। मगर इस बार भी आवेदक ने गलती कर दी थी। चूंकि जिस सेंटर प्वाइंट के नर्सिंग होम में  जन्म होना बताया गया। वह जोन एक में है और आवेदक ने अपना आवेदन जोन चार में जमा किया था। तथ्यों की कमी और गलत जगह आवेदन जमा होने के कारण उसे यह कहते हुए वापस कर दिया कि नए सिरे से आवेदन तैयार करें। सभी जानकारियां साक्ष्यों व तथ्यों और कानून के आधार पर हों।

आज से मिलेंगे सस्ते टमाटर, लखनऊ में इन जगहों पर होगी आधे दामों पर बिक्री

उसे सही जगह जोन एक में जमा करें। तब उसे जारी करने पर विचार होगा। पहले उसकी जांच होगी। अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह बात पहले ही तय हो गई थी। अब उन्हें उनका आवेदन पत्र भी वापस कर दिया गया है। अब वे सभी जरूरी साक्ष्यों व तथ्यों के साथ जोन एक में उसे जमा करेंगे, तब जांच के बाद उसके जारी करने पर निर्णय होगा।

एएमयू में पढ़ते थे नसीरुद्दीन (Naseeruddin Shah)

मूल रूप से बाराबंकी के रहने वाले नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने खुद वर्ष 2016 में एएमयू आगमन के दौरान यह बात स्वीकारी कि वे 1967 से 70 तक एएमयू में पढ़े हैं। जब 2016 में वे आए थे तो उनके बड़े भाई जमीरुद्दीन शाह एएमयू के कुलपति थे। आवेदन के अनुसार उसी समय उनकी बड़ी बेटी हिबा का जन्म होना बताया गया है। इसके बाद 1982 में उन्होंने रत्ना पाठक शाह से शादी की है। हिबा पहली पत्नी की संतान हैं, जबकि दूसरी पत्नी से दो संतान हैं।

Tags: Naseeruddin Shah
Previous Post

आज से मिलेंगे सस्ते टमाटर, लखनऊ में इन जगहों पर होगी आधे दामों पर बिक्री

Next Post

अभिषेक बच्चन लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, इस सीट से ठोक सकते हैं ताल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Next Post
Amitabh Bachchan

अभिषेक बच्चन लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, इस सीट से ठोक सकते हैं ताल

यह भी पढ़ें

श्याम रजक

देश में दबे-कुचले लोगों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही : रजक

18/08/2020
Muskan Rastogi-Sahil

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

14/10/2026
Indian economy recovery

जानिए कैसे मंदी में फंसी इंडियन इकॉनमी को संभाल रहे हैं किसान

30/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version