• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन अवसरों पर आधा झुका दिया जाता है राष्ट्रीय ध्वज

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
national flag

भारत का स्वतंत्रता दिवस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। 15 अगस्त का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन देश में धूम- धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी। 15 अगस्त के दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले में ध्वजारोहण करते हैं। राष्ट्रीय ध्वज भारत का मान सम्मान और गौरव है। हर भारतीय नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए। बहुत से अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है। आज हम आपको बताएंगे किन अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है…

इन व्यक्तियों के निधन पर समस्त देश में राष्ट्रीय झंडे को आधा झुका दिया जाता है…

  • राष्ट्रपति
  • उप- राष्ट्रपति
  • प्रधानमंत्री

दिल्ली में इन लोगों के निधन पर आधा झुका दिया जाता है तिरंगा

  • लोकसभा अध्यक्ष
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश
  • केंद्र के राज्यमंत्री और उपमंत्री

केंद्रीय केंबिनेट मंत्री के निधन पर दिल्ली और सभी राज्यों की राजधानियों में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है।

  • इन लोगों की मृत्यु पर संबंधित राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है…
  • राज्यपाल
  • उपराज्यपाल
  • मुख्यमंत्री

राज्य के केबेनिट मंत्री के निधन पर संबंधित राज्य की राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है।

अगर किसी गणमान्य व्यक्ति के निधन की सूचना अपराह्न में प्राप्त होती है तो व्यक्ति से संबंधित स्थानों में अगले दिन भी राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है। बशर्ते कि उस दिन सूर्योदय से पहले अंत्येष्टि न हुई हो। इसके साथ ही जहां पर अंत्येष्टि की जानी है वहां पर भी अंत्येष्टि के दिन राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है।

राजकीय शोक में शोकावधि के दौरान पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं राष्ट्रीय शोक में शोकावधि के दौरान पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

भारत के राष्ट्रीय पर्व के दौरान अगर किसी गणमान्य व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो सिर्फ उसी स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया जाएगा जहां पर पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। पार्थिक शरीर को उस स्थान से उठाए जाने के बाद उस भवन पर झंडा फिर से फहरा दिया जाएगा।

झंडे को आधा झुकाते समय पहले एक बार पूरी ऊंचाई तक फहराया जाता है। आपको बता दें शाम को झंडा उतारने से पहले एक बार झंडे को पूरी ऊंचाई तक उठाया जाता है।

Tags: 15 august independence dayflag half mastflag half mast in indiahappy independence dayIndependence day 2020independence day imagesindependence day of indiaindependence day quotesindian independence dayNational Flagभारत का स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस 2020स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Previous Post

पुलों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का रखें विशेष ध्यान, नई तकनीक करें इस्तेमाल : मौर्य

Next Post

जानिए रेलगाड़ी और हवाई जहाज में कब लगाया जाता है राष्ट्रीय झंडा

Desk

Desk

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
National flag

जानिए रेलगाड़ी और हवाई जहाज में कब लगाया जाता है राष्ट्रीय झंडा

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

विपक्ष के दावों पर ‘सैनी’ का प्रहार: 2 लाख सिलेंडर और हजारों पंप, राज्य में सब ‘ओके’

28/03/2026
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज का भाव

02/06/2021
आनंदीबेन पटेल

आनंदीबेन ने आंगनवाड़ी केंद्र गर्भवती महिलाओं की ‘गोद भराई’ की रस्म निभाई

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version