• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेशनल शूटर प्रशांत बिश्नोई की सड़क हादसे में मौत, वन्य जीव तस्करी में गया था जेल

Writer D by Writer D
14/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
National shooter Prashant Bishnoi

National shooter Prashant Bishnoi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फॉर्च्यूनर गाड़ी को अंधाधुंध दौड़ा रहे नेशनल शूटर प्रशांत की मंगलवार देर रात रोहटा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो गईl बता दें कि वर्ष 2017 में विदेशी हथियारों और प्रतिबंधित वन्य जीव तस्करी के मामले में डीआरआई के निशाने पर आने के बाद प्रशांत का नाम सुर्खियों में आया थाl इस मामले में प्रशांत जेल भी गया थाl फिलहाल वह जमानत पर बाहर चल रहा थाl मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हैl

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बड़ौत से मेरठ की तरफ जा रही थीl

इस दौरान रोहटा थाने के सामने जीप में खड़े कुछ पुलिसकर्मी भी फॉर्च्यूनर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गएl इसी बीच रोहटा रोड पर पूठ गंग नहर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर 20 फुट गहरी खाई में जा गिरीl घटना के चलते प्रत्यक्षदर्शियों में हड़कंप मच गयाl मौके पर मौजूद ग्रामीणों और व्यापारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए फॉर्च्यूनर में फंसे बुरी तरह से घायल युवक को टीपी नगर स्थित सिरोही नर्सिंग होम पहुंचाया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए युवक को आनंद हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गयाl जिसके बाद रोहटा पुलिस युवक को लेकर आनंद हॉस्पिटल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दियाl

बाबा साहब के जयंती पर सोनिया गांधी ने किया नमन, अर्पित किये श्रद्धा सुमन

युवक की क्षतिग्रस्त गाड़ी से मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले प्रशांत बिश्नोई के रूप में हुईl जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गयाl प्रशांत रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र बिश्नोई का बेटा था जो कि एक नेशनल शूटर थाl

वर्ष 2017 में डीआरआई की टीम ने एक पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रशांत के घर पर रेड डाली थीl जिसके बाद डीआरआई की टीम को प्रशांत के घर से लगभग 2 लाख कारतूस, कई विदेशी पिस्टल, प्रतिबंधित वन्यजीवों के अवशेष और भारी मात्रा में प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद हुई थींl

उप्र में ख़त्म हुए रेमडेसिवीर इंजेक्शन, अहमदाबाद से लाने के लिए भेजा गया स्टेट प्लेन

जिसके बाद प्रशांत के वन्य जीव और हथियार तस्कर होने का खुलासा हुआ था. इस मामले में एटीएस और एसटीएफ भी जांच कर रही थींl मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने प्रशांत की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो यानी डब्लूसीसीबी की टीम को दी थी. जिसके बाद आखिरकार पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. फिलहाल प्रशांत जमानत पर बाहर चल रहा थाl

Tags: crime newsNational shooter Prashant Bishnoiroad accident newsup news
Previous Post

विराट कोहली को पीछे छोड़ आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचे बाबर

Next Post

मैक्सवेल ने किया बड़ा खुलासा बोले, विराट कोहली ने दिया था RCB से जुड़ने का ऑफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
Maxwell made a big disclosure, Virat Kohli offered to join RCB

मैक्सवेल ने किया बड़ा खुलासा बोले, विराट कोहली ने दिया था RCB से जुड़ने का ऑफर

यह भी पढ़ें

shot

गेट निकालने को लेकर हुई फायरिंग में युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर

05/07/2021
Soni Razdan

सोनी राजदान ने डॉटर्स डे पर आलिया और शाहीन के लिए लिखा मैसेज

28/09/2020
CM Dhami

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

05/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version