• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवजोत सिद्धू ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, साथ में 4 नए कार्यकारी अध्यक्ष ने भी पदभार संभाला

Desk by Desk
23/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़. पंजाब के लोगों को न्याय दिलाने की हुंकार के साथ आज नवजोत सिंह सिद्धू ने विधिवत तौर पर पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल ली। उनके साथ चार नये कार्यकारी अध्यक्षों ने भी पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नयी टीम को आर्शीवाद देने पहुंचे।

इस मौके पर पंजाब पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश रावत ,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड,राजिंदर कौर भट्टल, सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं सहित भारी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सड़क दुर्घटना में मौत

इससे पहले सिद्धू मुख्यमंत्री की चाय पार्टी में शरीक हुये लेकिन एक दूसरे के हावभाव सहज दिखाई नहीं दिये। हालांकि समय की नजाकत को भांप मुख्यमंत्री पदभार ग्रहण समारोह में कुछ सहज नजर आये लेकिन सिद्धू और कैप्टन सिंह के चेहरों पर एक दूसरे को लेकर खुशी दिखाई नहीं दी।

कैप्टन सिंह की चाय पार्टी में सभी मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुये लेकिन सिद्धू और मुख्यमंत्री के बीच आपसी दूरियां कम नहीं हुई। सिद्धू पंजाब भवन से जल्द ही कांग्रेस भवन के लिये निकल गये जहां ताजपोशी होनी थी।

मैं ज्यादा नहीं लेकिन जितना बोलूंगा वह विस्फोटक होगा, सिद्धू ने फिर दिखाया अपना तेवर

प्रदेश अध्यक्ष पद पर सिद्धू के नाम की घोषणा होने के बाद से कल तक जो घटनाक्रम चला उससे लग रहा था कि कैप्टन सिंह और सिद्धू के बीच तल्खी बरकरार रहेगी और मुख्यमंत्री ताजपोशी में शिरकत नहीं करेंगे लेकिन इसे उनकी बड़प्पन मानें या आलाकमान का निर्देश ,जो उनके तेवर कल शाम तक कुछ नरम पड़े और उन्होंने ताजपोशी में जाने का फैसला किया तथा इससे पहले उन्होंने सिद्धू सहित सभी को सुबह चाय पर बुलाया जिसमें सभी शामिल हुये।

महाराष्ट्र में बाढ़: रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 32 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा लापता, मुंबई में इमारत गिरने से 5 मरे

हालांकि दोनों दिल से नहीं दिमाग से मिले। गौरतलब हो कि सिद्धू ने अमृतसर से लेकर खटकडकलां में जो शक्ति प्रदर्शन किया उसमें लगातार कैप्टन खेमे के विधायक दिखायी दिये और कल सिद्धू का न्यौता लेकर चारों कार्यकारी अध्यक्ष कैप्टन सिंह के सिसवां फार्महाउस पहुंचे और कल की ताजपोशी में पधारने का आग्रह किया। इस न्यौता पत्र में साठ से अधिक विधायकों तथा मंत्रियों के हस्ताक्षर थे। कैप्टन सिंह ने कल ही ताजपोशी में जाने की हामी भर दी थी।

Tags: Assembly ElectionsChief Minister Amarinder SinghcongressFarmers MovementNavjot Singh SidhuPunjab Assembly ElectionsPunjab congressPunjab Congress Bhawanpunjab electionsSidhu Sabha
Previous Post

राज कुंद्रा के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ

Next Post

इस देश में मुर्दों के साथ रहना पसंद करते हैं लोग, मौत का मानते है जश्न

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड को ’खेलभूमि’ के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

23/06/2025
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने फिर रचा इतिहास, एक ही मैच जड़ा दूसरा शतक

23/06/2025
Lalu Yadav filed his nomination
राजनीति

लालू यादव ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध RJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय

23/06/2025
tej pratap
बिहार

मेरी जान को खतरा है…, लालू के बेटे ने नीतीश सरक़ार से लगाईं सुरक्षा की गुहार

23/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्वप्न दृष्टा थे महान शिक्षाविद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: सीएम योगी

23/06/2025
Next Post
celebration death

इस देश में मुर्दों के साथ रहना पसंद करते हैं लोग, मौत का मानते है जश्न

यह भी पढ़ें

industrial development

औद्योगिक विकास में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक छलांग

10/04/2025
PM Modi-CM Yogi

PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने कहा- 26/11 जैसे हमले को हो जाओ तैयार’

18/07/2023
Pathan

फैंस को सरप्राइज, ओटीटी पर देखेंगे ‘अनकट’ फिल्म पठान

21/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version