• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुखबिर होने के शक में शख्स की नक्सलियों ने की हत्या, गांव के बाहर फेंका शव

Writer D by Writer D
05/02/2025
in क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में 30 वर्षीय एक शख्स की हत्या (Murder) कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को अज्ञात नक्सलियों के एक समूह ने अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककाड़ी गांव में हड़मा इमला को उसके घर से अगवा कर लिया। इसके बाद नक्सली उसे जंगल में ले गए, जहां उसे मौत के घाट उतार दिया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, नक्सलियों ने हड़मा इमला पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया, फिर उसकी गला रेतकर हत्या (Murder) कर दी। इसके बाद उसके शव को गांव के पास फेंक कर चले गए। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम गांव पहुंची। इमला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

एक दिन पहले बीजापुर के एक गांव में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में 2 लोगों की हत्या कर दी। ये घटना सोमवार रात को तर्रेम थाना क्षेत्र के बुगदीचेरू गांव में हुई। अज्ञात नक्सलियों ने गांव में घुसकर करम राजू (32) और माडवी मुन्ना (27) को उनके घरों से बाहर खींच लिया। इसके बाद उन्होंने धारदार हथियारों से उनका गला रेत दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस वारदात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल पर माओवादियों की जगरगुंडा एरिया कमेटी द्वारा जारी एक पर्चा मिला, जिसमें दोनों मृतकों पर पुलिस मुखबिर के तौर पर काम करने का आरोप लगाया गया। मृतकों में एक राजू सक्रिय नक्सली था, जिसने बाद में आत्मसमर्पण कर दिया था।

तिरुपति मंदिर बोर्ड ने इतने कर्मचारियों को हटाया, जानें पूरा मामला

पुलिस जांच में पता चला कि नक्सलियों ने मुन्ना पर पुलिस मुखबिर के तौर पर काम करने का आरोप लगाकर पहले भी उस पर हमला किया था। मुन्ना के बड़े भाई की कुछ साल पहले पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले के पोटाली गांव में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। पिछले कुछ वर्षों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों में माओवादियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

इससे पहले 26 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में 41 वर्षीय व्यक्ति की मुखबिर होने का आरोप लगाकर हत्या कर दी थी। 16 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर के मिरतुर इलाके में 48 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में पिछले साल नक्सली हिंसा की घटनाओं में 68 नागरिक मारे जा चुके हैं।

Tags: Chattisgarh News
Previous Post

तिरुपति मंदिर बोर्ड ने इतने कर्मचारियों को हटाया, जानें पूरा मामला

Next Post

सीएम धामी ने आपदा संभावित क्षेत्रों में 500 सौर स्ट्रीट लगाने को मंजूरी दी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने आपदा संभावित क्षेत्रों में 500 सौर स्ट्रीट लगाने को मंजूरी दी

यह भी पढ़ें

constable body found hanging

IIT के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी पापा……..

23/11/2020
muradabad

कांग्रेस नेता समेत 5 लोगों पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप, धुएं को लेकर हुआ था झगड़ा

13/09/2020
Shani Jayanti

शनि राशि परिवर्तन करने से पहले करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, ये जातक रहे अलर्ट

21/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version