• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NCB और पुलिस ने ली स्मैक तस्कर के घर की तलाशी, चार बैंक खाते किए सीज

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
smack smuggler

smack smuggler

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्मैक तस्करी में पकड़े गए बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव पढ़ेरा के प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे की पुलिस हिरासत मिलने के बाद एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) और स्थानीय पुलिस ने उसको साथ लेकर उसके घर की सघन तलाशी की।

पुलिस के अनुसार शहीद खान के घर से स्मैक बनाने के बर्तन और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त की गई और चार बैंक खाते फ्रिज किये गए है जिन खातों में 65 लाख रुपये जमा हैं।

इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को हटा दिया गया है। इस मामले में एक अन्य निरीक्षक की संलिप्तता की जानकारी प्रकाश में आयी है।

फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर पुलिस ने मंगलवार रात प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे और उसके भतीजे सैफ को 20 किलोग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। बुधवार को उन्हें जेल भेजने के बाद पुलिस ने शहीद की रिमांड मांगी थी।

एसडीएम फरीदपुर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विवेचक के द्वारा तस्करों व उसके परिवार वालों की संपत्ति की जांच के लिए पत्र प्राप्त हुआ है। पकड़े गए स्मैक तस्कर शहीद खां, भतीजे सैफ, उसका भाई सलीम, दोनों की पत्नियां, भतीजे, बहन, बहनोई सभी की संपत्ति की जांच कराने की संस्तुति की है। इस पर कार्वाई होगी।

बरेली के देहात पुलिस अधीक्षक राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि राम गंगा नदी की तलहटी में स्थित प्रधान शहीद के घर में पुलिस और एनसीबी घुसी तो भौचक्की रह गई। उन्होंने बताया कि लगभग पांच करोड़ रुपये कीमत के प्रधान के आलीशान तीन मंजिला घर में एशोआराम की हर चीज मौजूद थी। रिमांड अर्जी मंजूर होने के बाद रविवार को जेल प्रशासन ने शहीद खान को सात दिन के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस शहीद खान को लेकर जेल से लाकर लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी, दिल्ली के पुलिस उपाधीक्षक हरीश कुमार और क्षेत्राधिकारी पुलिस फरीदपुर राजकुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर की पुलिस टीम उसे लेकर पढ़ेरा गांव पहुंची थी।  पुलिस ने प्रधान के घर के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर करीब दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों के मुताबिक प्रधान के घर से अफीम में केमिकल मिलाकर स्मैक बनाने वाले बर्तन बरामद हुए, उन्हें कब्जे में ले लिया गया है। इसके अलावा उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी जब्त कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि डीवीआर की जांच से प्रधान के तस्करी रैकेट से जुड़े लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि स्मैक तस्कर शहीद का काला कारोबार ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने उसके खिलाफ आर्थिक जांच कर दी है और उसके तथा उसके परिवार के सदस्यों के खातों में जमा 65 लाख रुपये फ्रीज कराए जा चुके हैं।  सजवान ने बताया कि अब उसकी संपत्ति की जांच की जा रही है तथा उसकी चल अचल संपत्ति भी जब्त की जाएगी, इसके अलावा उसके साथी स्मैक तस्करों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों की शहीद खान के परिवार से निकटता की बात स्वीकार की है और उनके संबंधों की छानबीन की जा रही है।

Tags: barelly newscrime news
Previous Post

बच्चे का अपहरण कर निकाल लिया दो बोतल खून, फिर छोड़ गए बदमाश

Next Post

करंट लगने से नाबालिग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
Electrocution

करंट लगने से नाबालिग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

lac

LAC पर जारी गतिरोध के बीच भारत-चीन में डब्ल्यूएमसीसी को लेकर आज करेंगे बातचीत

20/08/2020

थम गया पांचवे चरण का चुनाव प्रचार, रविवार को होगा 692 प्रत्याशियों के भाग्य का फ़ैसला

25/02/2022
Saryu Aarti

अयोध्या दीपोत्सव 2025: योगी सरकार की प्रेरणा से सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती

17/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version