• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NDA ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना, नीतीश बोले- जल्द से जल्द बननी चाहिए सरकार

Writer D by Writer D
05/06/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Narendra Modi

Narendra Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक समाप्त हो गई है। सूत्रों के अनुसार बैठक में नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू समेत सभी घटक दलों ने समर्थन पत्र दे दिए हैं। ये पत्र भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम लिखे गए हैं। कहा जा रहा है कि बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार का गठन जल्दी होना चाहिए।

प्रस्ताव में कहा गया कि 2024 भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है। बहुत लंबे अंतराल, लगभग 6 दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है। हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता। हम सभी एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं।

अब एनडीए का संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी के साथ वरिष्ठ नेता जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस मीटिंग में नरेंद्र मोदी को एकमत से एनडीए का नेता चुना गया।

नरेंद्र मोदी के समर्थन में पूरा NDA, चुना गया नेता; मीटिंग में बोले नीतीश- जल्दी बनाओ सरकार

इसके अलावा नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  के समर्थन में प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस प्रस्ताव में कहा गया, ‘नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में हम सभी लोगों ने चुनाव लड़ा था और हम विजयी रहे हैं। सभी ने देश को बीते 10 सालों में तेजी से विकसित होते हुए देखा है। हमारा उनके नेतृत्व पर भरोसा है। उनके नेतृत्व में ही एनडीए को एक बार फिर से बहुमत हासिल हुआ है।’ इस प्रस्ताव पर भाजपा से जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कुल 24 नेताओं के साइन किए गए हैं।

NDA की बैठक में शामिल हुए ये नेता

NDA की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) , जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, एचडी कुमारस्वामी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण शामिल रहे। इनके अलावा सुनील तटकरे, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, प्रफुल्ल पटेल, प्रमोद बोरो, अतुल बोरा, इंद्र हंग सुब्बा, सुदेश महतो, राजीव रंजन सिंह और संजय झा भी शामिल हुए।

खबर है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को नेता चुनने के बाद जल्दी ही राष्ट्रपति से एनडीए के नेता मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। नरेंद्र मोदी तीसरी बार 8 जून को ही पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। उन्होंने आज ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया और कहा कि आप नई सरकार के गठन तक कामकाज संभालते रहें।

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया, कहा- नंबर गेम चलता रहता है

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव रिजल्ट में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 32 कम है। इसके चलते भाजपा को जेडीयू, टीडीपी समेत कई राजनीतिक दलों के समर्थन की जरूरत है, जो एनडीए का हिस्सा भी हैं।

Tags: delhi newsnarendra modiNational newsNDA
Previous Post

बसपा अब काफी सोच समझकर मुस्लिम समाज को देगी मौका: मायावती

Next Post

पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ बढ़ते तापमान को रोकने में मददगार: नितिन बंसल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
Nitin Bansal

पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ बढ़ते तापमान को रोकने में मददगार: नितिन बंसल

यह भी पढ़ें

Power

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए योगी सरकार ने उठाए कड़े कदम

06/03/2023
Rubina Dilaik changed her look in a few seconds, fans were happy to see

रुबीना दिलैक ने कुछ सेकण्ड्स में बदला लुक, फैंस देख हुए खुश

13/06/2021
murder

पत्नी की हत्या कर युवक थाने पहुंचा, नौ साल पहले किया था प्रेम विवाह

19/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version