• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी को ‘योगी’ नहीं ‘योग्य’ सरकार चाहिए : अखिलेश

Writer D by Writer D
17/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि झूठे वादों और प्रचार माध्यमों के जरिये उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनता वोटों से कुचलने को तैयार बैठी है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा और पूर्व विधायक उदय पाल मौर्य के अलावा उप्र राज्य कर्मचारी संघ के नेता श्री हरिकिशोर तिवारी समेत तमाम लोगों को सपा में शामिल कराने के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में श्री यादव ने रविवार को कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जता कर दो बार लोकसभा और 2017 में यूपी में सरकार बनाने में मदद की मगर उसकी अपेक्षाओं पर कुठाराघात किया गया। केन्द्र की मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डालर बनाने का वादा किया था जबकि यूपी में योगी सरकार ने एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का वादा जनता से किया मगर नतीजा अभी भी सिफर है।

उन्होने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण पाने का वादा भी कोरा कागज साबित हुआ। आज सुबह की चाय से लेकर रात का खाना तक कई गुना महंगा हो चुका है। तमाम गरीब मजदूर आज भुखमरी की कगार पर हैं। पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, दालों के दाम आसमान छू रहे हैं। ग्लोबल इंडेक्स में हमारा देश पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से भी पीछे चला गया है। कुपोषण में उत्तर प्रदेश पूरे देश में अव्वल है। यह सब भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण हुआ है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कहती है कि वह गरीब जनता को बडे पैमाने पर गेहू चावल दे रही है लेकिन इससे लोगों का पेट नही भर पा रहा है। सपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गयी अक्षय पात्र योजना सिर्फ लखनऊ में सीमति होकर रह गयी है। बच्चों की पढाई चौपट है। पढाई का कोई इंतजाम नहीं है। नौजवानो को रोजगार नहीं है। देश का भविष्य अंधेरे में है। यह सरकार सिर्फ नारों विज्ञापनो में अच्छी लगती है। यहां सिर्फ प्रचार में नौकरी मिलती है। सरकार कहती है कि उसके एक लाख रोजगार और नौकरी दी है। अगर ऐसा है तो सरकार नौकरी रोजगार पाने वालों की सूची सार्वजनिक करे।

‘दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट’ के धर्मशाला के शिलान्यास पूजन समारोह में शामिल हुए CM पुष्कर

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अपने हक की मांग करता है तो उसे टायरों से कुचल दिया जाता है। आम जनता का पेट भरना और उनके तन पर वस्त्र देने का काम किसान कर रहा है। वास्तव में वह देश की अर्थव्यवस्था का पोषक है मगर उसे आतंकवादी, मवाली कहा जा रहा है। अब तक गन्ने का बकाया भुगतान भी नही किया गया है।

उन्होने कहा कि यह सरकार महंगी बिजली देने का दावा कर रही है जबकि लोगों को त्योहार अंधेरे में मनाने पड़े। अगर सही समय पर कोयले का इंतजाम किया होता तो लोगों को त्योहार पर भी बिजली मिल जाती। भाजपा सरकार सिर्फ नाम बदलना, रंग बदलना, नेम प्लेट बदलना, होर्डिंग लगवाना, गंगा जल झिड़कवाना, कार पलटवाना, गड्ढों की जगह जेब भरना जानती है। इसका वश चले तो थर्मल प्लांट का नाम बदल कर कमल प्लांट करवा दे।

श्री यादव ने कहा कि बुंदेलखंड में विशेष योजना के तहत सरसों की मंडिया बनायी गयी थी जिसे तीन नये कृषि कानून अस्तित्व में आने के बाद रोक दिया गया। किसान को कीमत कहां मिलेगी। वह विश्वास दिलाते हैं कि बुंदेलखंड में तिल, सरसों और सोयाबीन का उत्पादन बढाने के लिये बुंदेलखंड में खास योजना के तहत काम किया जायेगा। सरसों के तेल के लिये संयंत्र स्थापित किये जायेंगे। उन्होने कहा कि सरकार कुतर्क देती है कि मिलावट बंद होने से सरसों के तेल के दाम बढ गये।

उन्होने कहा कि तेल में मिलावट करने के लिये भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों को सुविधा राहत और रियायत देने की योजना बनायी है ताकि उनकी जेबें और भरे और लोगों को शुद्ध तेल न मिलें। जनता वोटों से कुटाई करने के लिये बैठी है। सरकार को कंपनी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मिलावट वाले लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है।

बसपा के नेताओं के सपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होने कहा कि डा भीमराव अंबेडकर और डा राम मनोहर लोहिया के विचार वंचितों, शोषितों, दलितों के उत्थान को लेकर एक से रहे है। इसी क्रम में दलितों के हिमायती सपा के हाथ मजबूत कर रहे है। बसपा प्रमुख मायावती सपा में शामिल होने वाले बसपा नेताओं के बारे में कुछ भी बोलें, उन्हे कोई फर्क नहीं पडता है।

उन्होने कहा कि वह दिन भी दूर नहीं है जब भाजपा के सैकड़ों नेता उनकी पार्टी में शामिल हो क्योंकि सुनने में आ रहा है कि भाजपा से करीब 150 विधायकों का टिकट कटने जा रहा है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

‘दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट’ के धर्मशाला के शिलान्यास पूजन समारोह में शामिल हुए CM पुष्कर

Next Post

नितिन अग्रवाल ने विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए किया नामांकन, CM योगी भी रहे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान हत्याकांड पर सीएम योगी का सख्त रुख, मंत्री ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Janmashtami
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की राह होगी सुगम और सुरक्षित, योगी सरकार ने बनाई मजबूत व्यवस्था

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Lakhpati Didi
उत्तर प्रदेश

‘लखपति दीदी’ बन प्रदेश की 28 लाख से अधिक महिलाएं बनीं परिवार की आर्थिक धुरी

02/09/2026
Next Post

नितिन अग्रवाल ने विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए किया नामांकन, CM योगी भी रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

CM Dhami transferred Rs 12.89 crore to 4224 workers

4224 श्रमिकों को बड़ी राहत, सीएम ने ₹12.89 करोड़ ट्रांसफर किए

27/12/2025

BB 15: पति के साथ घर में एंट्री करेंगी राखी सावंत, रितेश है तगड़े….

25/11/2021
jaya bachchan

‘महाकुंभ हादसे के बाद लाशों को नदी में फेंका गया…’, जया बच्चन के बयान पर भड़की VHP

04/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version