• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NDA vs India: 26 विपक्षी दलों ने बेंगुलरु में बनाया नया गठबंधन

Writer D by Writer D
18/07/2023
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
NDA vs India

NDA vs India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंंगलुरु। कांग्रेस समेत देश के 26 विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को अगले साल होने वाले आम चुनाव में मिलकर चुनौती देने के लिए मंगलवार को यहां ‘इंडिया’ (Indian National Democratic Inclusive Alliance) के गठन की घोषणा की।

बैठक में शामिल नेताओं ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की जगह स्थापित किये जा रहे इस नये गठबंधन के नेताओं ने इसके संचालन के लिए एक समन्वय समिति बनाने और अगली बैठक मुम्बई में करने का फैसला लिया है। दो दिन चली बैठक के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, “हमने 11 लोगों की एक समन्वय समिति बनाने का फैसला किया है। इसके लिए सह-संयोजक बनाये जायेंगे और अगली बैठक मुम्बई में होगी।”

पिछले माह 16 विपक्षी दलों की बैठक पटना में हुई थी, जिसके लिए न्योता बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) नेता नीतीश कुमार ने दिया था। बेंगलुरु बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी भी शामिल थे। बैठक के बाद श्री खड़गे समेत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले विपक्षी नेताओं ने नरेन्द्र मोदी सरकार की तथाकथित विभाजनकारी और जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बेंगलुरु में एक नयी शुरुआत हुई है और इसके जरिए विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ एक राष्ट्र की ओर से चुनौती देने के लिए खड़ा हुआ है।

संवाददाता सम्मेलन को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार सरकार पर तीखे हमले किये।

सुश्री बनर्जी ने कहा, “बेंगलुरु में अच्छी शुरुआत हुई है। हमने इस गठबंधन ‘इंडिया’ का गठन किया है। यह देश भर में खरीद-फरोख्त की राजनीति कर रही भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ देश की ओर से वास्तविक चुनौती है। ” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ केन्द्रीय जांच ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय और अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सरकार के अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति पर नियंत्रण संबंधी केन्द्र के अध्यादेश के विरोध पर कांग्रेस पार्टी का समर्थन हासिल करने के बाद विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए श्री केजरीवाल ने कहा, “ आज से नौ साल पहले श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनी। उसके सामने देश के लिए काम करने का बड़ा अवसर था, लेकिन वह हर मोर्चे पर विफल रही है। ”

श्री गांधी ने कहा कि यह लड़ाई भारत की भावना के खिलाफ काम करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ाई है। उन्होंने कहा कि देश की सम्पत्ति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नजदीकी कुछ चंद व्यक्तियों के हाथों में दिया जा रहा है। देश की आवाज को दबाया-कुचला जा रहा है। यह उस आवाज को बचाने की लड़ाई है। यह लड़ाई ‘एनडीए’ और ‘इंडिया’ (NDA vs India) के बीच है, उनकी विचारधारा और ‘इंडिया’ के बीच है।

श्री गांधी ने कहा, “ यह हमारी दूसरी बैठक थी, हम सबने निर्णय लिया है कि अब एक ‘एक्शन प्लान’ (कार्ययोजना) बनायेंगे। हमारी अगली बैठक महाराष्ट्र में होगी। ”

अचानक आपदा कंट्रोल रुम पहुंचे सीम धामी, सभी DM को दिए अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे ने विपक्ष पर परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली राजनीति के भाजपा के आरोपों के जवाब में कहा, “ हम देश को परिवार मानते हैं। देश ही हमारा परिवार है।”

श्री खड़गे ने महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और श्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना में फूट को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि श्री पवार और श्री ठाकरे जन नेता हैं। उनकी पार्टी के विधायक कहीं भी गये हो, इससे फर्क नहीं पड़ता।

एक अन्य सवाल के जवाब में श्री खड़गे ने कहा कि नये गठबंधन की पहल हो गयी और इसके घटक दलों के बीच राज्य स्तर पर उठने वाले मुद्दों का समाधान हमारे नेता निकालेंगे।

इस बीच, भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन राजग की आज ही नयी दिल्ली में बैठक हो रही है जिसमें 38 दलों के शामिल होने का दावा किया गया है।

Tags: bengaluru newsbjpNational newsNDA vs India
Previous Post

अचानक आपदा कंट्रोल रुम पहुंचे सीम धामी, सभी DM को दिए अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश

Next Post

‘शिक्षा चौपाल’ से विद्यालयों को निपुण बनाने की तैयारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Next Post
Shiksha Chaupal

‘शिक्षा चौपाल’ से विद्यालयों को निपुण बनाने की तैयारी

यह भी पढ़ें

Yogi government intensifies relief and rescue operations in flood-affected districts.

यूपी में बाढ़ : इस साल 43 जनपदों पर नदियां हुईं नाराज़, योगी सरकार बनी ढाल

28/08/2025
आतंकी गिरफ्तार

370 हटने का एक साल : घाटी में लगाया गया कर्फ्यू, अलगाववादी रच रहे हैं हिंसा की साजिश

04/08/2020
दिल्ली दंगा

दिल्ली दंगा : चार्जशीट में येचुरी, अपूर्वानंद जैसे बड़े नाम, लगा साजिश रचने का आरोप

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version