• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले बने पहले भारतीय

Writer D by Writer D
27/08/2022
in खेल
0
Neeraj Chopra

Neeraj Chopra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लुसाने। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग मीट (Lausanne Diamond League Meet) में 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ एक और स्वर्णिम सफलता हासिल की। चोपड़ा लुसाने में जीत के साथ ही प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीटिंग खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।

इस जीत के साथ ही नीरज (Neeraj Chopra) ने डायमंड लीग फाइनल (Lausanne Diamond League) के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो 7 और 8 सितंबर को ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में होगा। उन्होंने अब 2023 विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

नीरज ने अपने पहले प्रयास में 89.08 मीटर का थ्रो और दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने तीसरा प्रयास छोड़ दिया और चौथे प्रयास में फाउल किया। इसके बाद अपना पांचवां प्रयास छोड़ दिया और फिर अपने छठे और अंतिम प्रयास में 80.04 मीटर का शानदार थ्रो किया।

चेक गणराज्य के जैकब वालेज ने 85.88 मीटर थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 83.72 मीटर थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

फीफा ने भारतीय फुटबॉल से बैन हटाया, भारत में होगा महिला वर्ल्ड कप

इससे पहले जुलाई में, स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए थे। नीरज को ओरेगन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में कमर में चोट लग गई, जहां उन्होंने इस टूर्नामेंट में पदक के लिए भारत के 19 साल के लंबे इंतजार को समाप्त करते हुए रजत जीता था।

Tags: Lausanne Diamond League Meetneeraj choprasports newssports news in hindi
Previous Post

ऐसा दिखेगा रामलला का गर्भगृह, सामने आई राम मंदिर निर्माण की तस्वीरें

Next Post

निकाय चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने कसी कमर, सपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की पहली सूची

Writer D

Writer D

Related Posts

hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

निकाय चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने कसी कमर, सपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की पहली सूची

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

गरीबों के साथ खड़ी है हमारी सरकार: सीएम नायब सिंह

25/06/2024
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने ड्रोन पॉलिसी के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

24/01/2024
Swati Maliwal

‘ पल दो पल मेरी कहानी है…’, स्वाति मालीवाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

05/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version