• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nepal Earthquake: भूकंप से 128 लोगों की मौत, एक हजार से ज्यादा घायल; पीएम मोदी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
04/11/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Nepal Earthquake

Nepal Earthquake

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। नेपाल में एक बार फिर भूकंप (Nepal Earthquake) से भीषण तबाही मची है, यहां पर शुक्रवार (3 नवंबर 2023) को रात 11:54 मिनट पर आए 6.4 तीव्रता के भूकंप आया। जिसमें 128 लोगों के मारे जाने की खबर है और एक हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने नेपाल को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए भूकंप से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताया है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि और क्षति से अत्यंत दुखी हूं। भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। नेपाल सरकार के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है। पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड प्रभावित इलाकों का शनिवार (4 नवंबर 2023) को दौरा करने वाले हैं।

तेज भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भी महसूस हुए झटके

नेपाल आए भूकंप (Earthquake) से सबसे अधिक प्रभावित जिले जाजरकोट और रुकुम पश्चिम है। नेपाल के पीएम के निजी सचिवालय के मुताबिक, जाजरकोट भूकंप में 91 लोगों की मौत हो गई है और 55 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, रुकुम वेस्ट में 36 लोगों की मौत हो गई और 85 लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के प्रमुख लोकविजय अधिकारी ने बताया कि भूकंप रात 11:47 बजे आया, जिसका केंद्र पश्चिम नेपाल का जाजरकोट था।

2015 भूकंप (Earthquake) की तबाही का याद आया मंजर 

नेपाल में इस भूकंप से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। कई जगहों पर लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। भूकंप आने के बाद स्थानीय सरकार, सुरक्षा एजेंसियां, राजनीतिक दल और स्थानीय युवा राहत और बचाव के काम में लगे हुए हैं। भूकंप के बाद आये झटकों से लोगों में दहशत फैल गयी और 2015 में आये भूकंप का वह मंजर याद करा दिया, जिसमें करीब 9000 लोगों की मौत हो गयी थी।

Tags: # world newsEarthquakeinternational NewsNepal Earthquakenepal news
Previous Post

कब रखा जाएगा रमा एकादशी का व्रत, इस कथा के बगैर अधूरी है पूजा

Next Post

वायुसेना के बेस पर आत्मघाती हमला, 3 आतंकी ढेर; मुठभेड़ जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Floods in the Modi Khola River in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में मोदीखोला नदी में आई बाढ़, अन्नपूर्णा मंदिर का आधा हिस्सा और दो पुल बहे

14/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Next Post
Terrorist attack

वायुसेना के बेस पर आत्मघाती हमला, 3 आतंकी ढेर; मुठभेड़ जारी

यह भी पढ़ें

cm yogi

प्राणिमात्र के कल्याण के लिए जल का संरक्षण जरूरी: योगी

29/11/2020
Balvatika

15 अगस्त को नन्हें सपनों को नई उड़ान देगी योगी सरकार, क्रियाशील होंगी 3000 से अधिक बालवाटिकाएं

11/08/2025
Lucknow Police Commissioner DK Thakur,

सेवानिवृत्त हुए आरक्षी का डीके ठाकुर ने किया सम्मान, पुलिसकर्मी की नम हुई आंखें

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version