• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल की किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर किया गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Gang Rape

Gang Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। महानगर इलाके में नेपाल में रहने वाली किशोरी की गरीबी का फायदा उठाया अधेड़ ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। फिर अधेड़ ने इन्सानियत की सारी हदें पास करते हुए अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी के साथ गैंग रेप किया है। विरोध करने पर उसे बंधक बना लिया। किशोरी किसी तरह अपनी जान बचाकर मां के पहुंची और उसने आप-बीती मां को बताई। पीडि़त की मां ने आरोपितों के खिलाफ महानगर पुलिस तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी महानगर ने बताया कि नेपाल के ग्राम तुसारा पिवठान निवासी उपे्रता कुमार रसेल महानगर इलाके में स्थित एक स्कूल में चौकीदार है। उसके मूल निवास ग्राम तुसारा में रहने वाले एक गरीब परिवार को लखनऊ में काम दिलाने के बहाने उसे बुला लिया है। लखनऊ पहुंचे पूरे परिवार को उप्रेता ने गोमतीनगर इलाके में एक किराये के मकान दिलवाया था। नेपाल से आये परिवार में किशोरी, उसकी मां और छोटा भाई है। उप्रेता ने किशोरी से लोगों के घरों में काम करने के लिए कहा था। किशोरी की भी मां राजी हो गई थी।

बेखौफ चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान से पार की चांदी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

उप्रेता ने काम दिलवाने के लिए किशोरी को अपने घर बुला लिया था। आरोपित ने किशोरी को नशीला पदार्थ मिली चाय पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। जिसके बाद उसके साथ दुराचार किया। दुराचार करने के दौरान आरोपित ने किशोरी का वीडियो बना लिया। जिसके बाद उसने अपने अन्य साथी पुराना महानगर निवासी जीतू कश्यप, पाण्डेय टोला निवासी अजय कुमार उर्फ बब्लू और पुराना महानगर सेक्टर ए निवासी वरूण कुमार तिवारी के साथ मिलकर किशोरी के साथ गैंग रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो क्लिप वॉयरल करने की धमकी दी।

इस पर किशोरी चुप होकर अत्याचार सहती रही। आरोपी ने किशोरी को कई माह तक अपने चंगुल में फांसे रखा। उसके साथ लगातार दुराचार करता रहा। कुछ दिनों पूर्व किशोरी के पेट में अचानक दर्द होने लगा। किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर भाग निकली और अपनी मां के पास पहुंच गई। पीडि़ता ने आप-बीती अपनी मां को सुनाई। बेटी की अस्मत के साथ हुए खिलवाड़ की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीडि़त मां अपनी पुत्री को लेकर डाक्टर के पास पहुंच गई। जहां डाक्टर ने किशोरी की कई जांचे करवाई, लेकिन किशोरी के पेट में हो रहे दर्द का कारण पता नहीं चल पा रहा था।

घरेलू विवाद से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी पर लगा आरोप

इस पर डाक्टर ने किशोरी का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया था। टेस्ट में किशोरी 5 माह की गर्भवती थी। बेटी के गर्भवती होने की बात सुनकर पीडि़त मां आग-बबूला हो गई। पीडि़त मां ने महानगर कोतवाली पहुंचकर आरोपित उप्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करावाई थी। पुलिस ने मामले को ग भीरता से लेते हुए किशोरी से पूरी जानकारी हांसिल की। जिसके बाद आरोपित उप्रेता, जीतू कश्यप, अजय कुमार उर्फ बब्लू और वरूण तिवारी को गिर तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

13 माह तक बंधक बनाकर किया दुराचार

थाना प्रभारी ने बताया कि घरों में काम करने के बहाने से किशोरी को अपने घर बुला लिया था। यहां उसके साथ दुराचार और गैंग रेप किया। आरोपित किशोरी को 13 माह तक बंधक बनाये रहा। वह किशोरी को घर से निकलने नहीं देता था। उसकी मां की कॉल आने पर वह किशोरी काम करने गई है, यह कह कर उसे टाल देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने 13 माह के दौरान किशोरी के साथ कर्ई बार दुराचार किया है। विरोध करने पर उसे मारता-पीटता था।

बिजली विभाग के गोदाम में हुई डकैती का खुलसा, दस लाख के सामान समेत 16 गिरफ्तार

पैसों की लालच देकर बनाया काल गर्ल

गरीब परिवार की किशोरी के साथ पहले से आरोपितों ने उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। उसके बाद उसे एक ऐसे धंधे में ढकेल दिया, जिसमें शायद ही कोई लड़की जाना चाहती हो। बताया जा रहा है कि किशोरी को पैसों की लालच और उसके परिवार की माली हालत का हवाला देकर उसे लोगों के पास भेजते थे। इतना ही नहीं लोगों से मिलने वाले पैसों का बंदर बांट करते थे। किशोरी के हांथों महज कुछ रुपये ही आते थे।

गोमतीनगर पुलिस ने भगा दिया था थाने से

बताया जा रहा है किशोरी और उसकी मां गोमतीनगर इलाके के एक गांव में किराये के मकान में रहती है। जिसके चलते किशोरी को लेकर उसकी मां गोमतीनगर थाने में पहुंची थी। पीडि़ता का आरोप है कि यहां पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने उसकी शिकायत तो सुनी, लेकिन कार्रवाई करना तो दूर रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की। पीडि़त मां बेटी की अस्मत के साथ खिलवाड़ करने वाले वहशी दरिंदों के खिलाफ सख्त से सख्त  कार्रवाई करवाना चाहती थी। इस पर पीडि़त मां किशोरी को लेकर महानगर थाने पहुंच गई। यहां पुलिस कर्मियों ने उसकी बात को गंभीरता से लिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पर्दे के पीछे छिपे हैं कई हाई प्रोफाइल लोग

महानगर पुलिस ने महज 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर इतिश्री कर ली है। जबकि बताया जा रहा है कि किशोरी के साथ अमानवीय व्यवहार करने वालों में से कई हाई प्रोफाइल लोगों के भी नाम जुड़े हुए हैं। जिन्होंने किशोरी के साथ दुराचार किया है। पूछताछ में किशोरी पुलिस कई ऐसे लोगों के नाम बताये हैं। जो ट्रांसगोमती इलाके में जानेमाने लोगों में से हैं। इनमें कई डाक्टर, इंजीनियर और सफेदपोश भी शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी ने कई लोगों के नाम कबूले हैं। जिसके संबन्ध में छानबीन की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर उनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी।

Tags: crime newsgangrapelucknow crime newsLucknow News
Previous Post

बिग बी की नहीं अब जसलीन भल्ला की आवाज में सुनेंगे कॉलर ट्यून, मिलेगा ये संदेश

Next Post

15 जनवरी राशिफल: मेष, कर्क सहित आज इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post

15 जनवरी राशिफल: मेष, कर्क सहित आज इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

यह भी पढ़ें

मेरी सरकार सबका विकास करती है, जबकि अन्य सरकारें एक परिवार का : योगी

20/09/2021

ज्यादा देर सोने से याददाश्त पर पड़ता है बुरा असर, दिमाग में हो जाते हैं जख्म

12/01/2022

बिकिनी में दिशा पाटनी ने समंदर में लगाई आग, तस्वीर देखकर फैन्स ने थामा दिल

25/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version