• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चाचा की फायरिंग से भतीजे की मौत, दो घायल

Writer D by Writer D
29/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र में रविवार की रात पड़ोसी के घर के सामने से निकलने को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच चाचा की फायरिंग (Firing) में बीच बचाव करने आए भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दो की हालत गोली लगने से गंभीर बनी हुई हैं। घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से कस्बे में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अतरौली थाने के भरावन चौराहा निवासी मंगला चरण पाण्डेय और पड़ोस के यदुनाथ पांडेय के बीच खेत को लेकर बीती रात कुछ कहासुनी हो रही थी। दोनों के बीच बात काफी बढ़ गई कि इस पर मंगला चरण पाण्डेय यदुनाथ के घर में घुस और दोनों के बीच काफी नोक-झोंक हुई और यदुनाथ ने मंगला चरण पाण्डेय के घर से बाहर निकलते ही पथराव कर दिया। पत्थरबाजी देख मंगला चरण पांडेय की ओर से शानू पाण्डेय पुत्र भगवान दीन पाण्डेय चोटिल हो गया। भाई को जख्मी देख शानू ने विरोध करते हुए मंगला चरण पाण्डेय को उल्टा-सीधा बोलना शुरू कर दिया।

इससे गुस्साएं मंगला चरण पाण्डेय ने रजत पाण्डेय (26) के सीने पर गोली मार दी। इसके अलावा विशाल पाण्डेय (24) पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय और उसका भाई शानू पाण्डेय (28) गोली लगने से बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। गोलियों को आवाज सुनकर इलाकाई लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के अलावा सर्किल फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया।

घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया पानी का पंप सेट लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मंगलाचरण पांडे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। इस फायरिग में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो युवक घायल हैं।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपित मंगला चरण पांडे को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया और आगे की विधिक कार्यवाही में लग गयी है। घटना को लेकर इलाके में बने तनाव को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Tags: Hardoi news
Previous Post

रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से छात्र को गोली मारी

Next Post

दरवाजे से एक ही दुपट्टे के सहारे लटकते मिले नवदंपति के शव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Dead Body

दरवाजे से एक ही दुपट्टे के सहारे लटकते मिले नवदंपति के शव

यह भी पढ़ें

Rice Samosa

इन समोसों से बारिश की शाम बनाएं चटपटी, आसान है रेसिपी

13/07/2024
Chana Dal Torai Sabji

चना दाल तोरई की सब्जी होती है लाजवाब, जो भी खाएगा वह इसके स्वाद में खो जाएगा

20/09/2025
Punjab won the toss and decided to bat

पंजाब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version