• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जमीन के लिए भांजे ने की थी मामा की हत्या, साथी सहित गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन पुरवा में शुक्रवार को हुई बुजुर्ग की हत्या (Murder) का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में मृतक के अभियुक्त भांजे सहित दो लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। भांजे ने मामा की जमीन हासिल करने के लिए साथी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को थाना मटौन्ध क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव में एक बुजुर्ग का शव उसके घर में बरामद हुआ था। जिसके संबंध थाना मटौन्ध पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही थी। मृतक का भांजा नीतू वर्मा, जो लगभग दो महीने पहले से मृतक के पास ही रह रहा था और उनकी देखभाल करता था। घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसे संदिग्ध मानकर तलाश की जा रही थी।

उसे गोयरा मुगली चौराहा बांदा-महोबा रोड से हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि अभियुक्त नीतू वर्मा के मामा भवानीदीन उर्फ भवनियां अविवाहित थे और कुष्ठ रोग के साथ चलने फिरने में असमर्थ थे।

मृतक के नाम करीब आठ बीघे जमीन थी जिसे पूर्व में वे अभियुक्त की सगी मौसी (मृतक की छोटी बहन) के लड़कों के नाम वसीयतनामा कर चुके थे। कुछ समय तक मौसी के लड़कों ने मामा की देखभाल की फिर छोड़कर चले गये। इस पर नीतू वर्मा ने एक वकील की सलाह पर उसी जमीन को अपने नाम वसीयत कराने के लिए सपरिवार मामा के पास रहकर उसकी देखभाल करने लगा।

मृतक ने खुश होकर अपनी आधी जमीन अभियुक्त नीतू वर्मा के नाम वसीयत कर दी। शेष आधी जमीन को भी वसीयत करने के लिए नीतू मृतक पर दबाव बनाता रहा। लेकिन मृतक द्वारा गांव के लोगों के उकसाने पर सारी जमीन किसी और को बेचने की धमकी दी जा रही थी। इसी बात से परेशान नीतू ने सारी जमीन हासिल करने के लिए अपने साथी रामकरन पुत्र जगदेव निवासी अकबई थाना खन्ना जनपद महोबा के साथ मिलकर नौ मार्च की रात्रि में घर में जाकर मामा का गमछे से मुंह, नाक व हाथ से गला दबाकर उसकी हत्या (Murder) कर दी और वहां से फरार हो गये। वारदात के बाद वह साथी के साथ दिल्ली भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

Tags: banda news
Previous Post

डीसीएम चालक को गोली मारने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

आपसी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
Shot

आपसी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

अगर बगैर कुर्बानी बकरीद तो फिर दिवाली में नहीं होगी आतिशबाजी : साक्षी महाराज

07/11/2020
कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन

झारखंड : कंटेनमेंट जोन में 31 अक्टूबर तक बढ़ा लॉकडाउन, धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति

02/10/2020
Isha Duhan

पीवीवीएनएल की एमडी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण

29/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version