• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार में 3000 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बनेगा नया पुल : नितिन गडकरी

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नितिन गडकरी

नितिन गडकरी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के पटना जिले में गंगा नदी पर 3000 करोड़ रुपये की लागत से नये चार लेन पुल का निर्माण कराये जाने की शुक्रवार को घोषणा की।

श्री गडकरी ने शुक्रवार को बिहार का लाइफलाइन माने जाने वाले महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन के सुपर स्ट्रक्चर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद पटना जिले में गंगा नदी पर 3000 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन पुल का निर्माण कराये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पांच किलोमीटर लंबे इस पुल की इस वर्ष अगस्त में निविदा आमंत्रित की जाएगी और अक्टूबर से इसके निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस महत्वाकांक्षी पुल का निर्माण कार्य मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उमर अकमल का बैन आधा करने पर पीसीबी पर भड़के दानिश कनेरिया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु के जीर्णोद्धार का काम काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। लेकिन, उन्हें खुशी है कि इस सेतु का पश्चिम भाग का निर्माण पूरा हो गया और आज इसे आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस सेतु के महत्व और जरूरत को देखते हुए उन पर हमेेशा एक दबाव रहा कि इसका कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाये। प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य काे संभव बना दिया। इसके पिलर को बिना तोड़े इसका सुपर स्ट्रक्चार तैयार कर लिया गया। इसमें 66 हजार टन इस्पात का इस्तेमाल किया गया है।

श्री गडकरी ने कहा कि इस सुपर स्ट्रक्चर को तैयार करने में जिस तकनीक का प्रयोग किया गया वह अपने आप में अनूठा है और उन्हें भरोसा है कि आने वाले समय में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में यह तकनीक अध्ययन का विषय बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे महात्मा गांधी सेतु के सुपर स्ट्रक्चर के निर्माण के लिए जितने शोध हुए, जितने अध्ययन हुए उन सबका संग्रह कर एक किताब प्रकाशित कराई जाए ताकि बाद में इंजीनियरिंग के छात्र इसका अध्ययन कर सकें।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में बिहार में 12 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें कोसी नदी पर 1400 करोड़ रुपये की लागत से बनने सात किलोमीटर लंबा पुल भी शामिल है। इस पुल के लिए निविदा जारी कर दी गई और इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। यह पुल भागलपुर और मधेपुरा को जोड़ेगा।

इसके अलावा भागलपुर जिले में गंगा नदी पर विक्रशिला सेतु के समानांतर 1110 करोड़ रुपये की लागत से साढ़े चार किलोमीटर लंबा पुल का निर्माण किया जाएगा। दो महीने के अंदर इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसी तरह भोजपुर और बक्सर को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बनाये जा रहे पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2021 से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं, झारखंड के साहेबगंज में गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लाख 1900 करोड़ रुपये है और इसकी भी निविदा जारी की जा चुकी है। इस पुल के बन जाने से कटिहार से झारखंड पहुंचना आसान हो जाएगा।

Tags: झारखंडनितिन गडकरीबक्सरभोजपुर
Previous Post

पूवार्चंल विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी दी गयी प्रो. टीएन सिंह

Next Post

मैथ्यू वेड बोले- वैगनर जैसे बाउंसर्स नहीं फेंक सकेंगे भारतीय तेज गेंदबाज

Desk

Desk

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
मैथ्यू वेड

मैथ्यू वेड बोले- वैगनर जैसे बाउंसर्स नहीं फेंक सकेंगे भारतीय तेज गेंदबाज

यह भी पढ़ें

शोपियां फर्जी मुठभेड़ Shopian fake encounter

शोपियां फर्जी मुठभेड़ : सेना ने अधिकारियों के खिलाफ एकत्र किए सुबूत

25/12/2020
cm yogi

CM योगी ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, अफसरों को दिए निर्देश

12/10/2021
CM Siddaramaiah

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छाेड़ा, डीके शिवकुमार के नाम का किया प्रस्ताव

28/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version