• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में मात्र 4 महीने के लिए बना नया जिला, शामिल किए गए 67 गांव

Writer D by Writer D
02/12/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
MahaKumbh 2025

Maha kumbh 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। संगमनगरी में महाकुंभ-2025 (MahaKumbh) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने रविवार को एक अस्थायी जिले का गठन कर दिया। इसका नाम रखा गया है- महाकुंभ मेला (MahaKumbh Mela) । इस नए जिले को चार तहसील क्षेत्रों के 67 गांवों को जोड़कर बनाया गया है। इस अस्थायी जिले में प्रशासन वैसे ही काम करेगा, जैसे सामान्य जिलों में करता है। कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए नए जिले में अस्थायी रूप से पुलिस थाने और चौकियां बनाई जाएंगी।

प्रयागराज में महाकुंभ मेला रविवार को नया अस्थायी जिला घोषित किया गया। इसे चार महीनों के लिए ही बनाया गया है यानी महाकुंभ (Mahakumbh) की तैयारियों से लेकर मेले के सकुशल समापन तक ही ये जिला रहेगा, उसके बाद इसका वर्चस्व स्वत: ही समाप्त हो जाएगा। प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने इस अस्थायी जिले के लिए अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि ये संपूर्ण जिला की ही तरह कार्य करेगा। इसमें डीएम, एसएसपी समेत सभी विभागों के पद सृजित किए गए हैं।

डीएम द्वारा जारी अधिसूचना में क्या-क्या निर्देश हैं?

प्रयागराज डीएम ने अधिसूचना में निर्देश दिए हैं कि महाकुंभ (Mahakumbh)नगर के जिला कलेक्टर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट तथा उक्त संहिता के अधीन संप्रति (इन फोर्स) किसी अन्य कानून के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट के सभी अधिकार प्राप्त हैं।

महाकुम्भ के दौरान न करें ये काम, बन सकते हैं पाप के भागीदार

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006, उत्तर प्रदेश राजस्व सहंति संशोधन अधिनियम 2016 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कलेक्टर के सभी अधिकारों का उपयोग करने और कलेक्टर के समस्त कार्य करने के अधिकार दे दिए गए हैं।

4 तहसीलों के 67 गांव नए जिले में शामिल

महाकुंभ (Mahakumbh)मेला जनपद में प्रयागराज के तहसील सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना को शामिल किया गया है। महाकुंभ मेला जनपद में पूरे परेड क्षेत्र और इन 4 तहसीलों के 67 गांवों को जोड़ा गया है। अधिसूचना के मुताबिक तहसील सदर के 25 गांव, तहसील सोरांव के तीन गांव, तहसील फूलपुर के 20 गांव और करछना तहसील के 19 गांव शामिल किए गए हैं।

Tags: maha kumbhmahakumbh melaPrayagraj Newsup news
Previous Post

संभल जाने को तैयार कांग्रेसी, लखनऊ दफ्तर के बाहर पुलिस तैनात, अजय राय बोले- हम जाकर रहेंगे

Next Post

‘सनातन बोर्ड’ के गठन के लिए महाकुंभ में होगी धर्म संसद, प्रमुख संत और ऋषि होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को पुलिस विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Sarvodaya Vidyalaya
उत्तर प्रदेश

सर्वोदय विद्यालयों में सुविधाओं की सौगात, 15 स्कूलों के कायाकल्प के लिए 1.50 करोड़ रुपए जारी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोवंश को तत्काल मिलेगा उपचार, हर जिले में बनेगा इमरजेंसी रेस्क्यू सिस्टम

19/09/2026
Main Slider

कठिन चुनौतियों से जूझने का आत्मबल प्रदान करता है आत्मविश्वासः मुख्यमंत्री

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने लंपी वायरस की रोकथाम के लिए 25 जनपदों में 606 टीमें कीं तैनात

19/09/2026
Next Post
Sanatan Board

'सनातन बोर्ड' के गठन के लिए महाकुंभ में होगी धर्म संसद, प्रमुख संत और ऋषि होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मोदी जी का प्रेरणादायक 23 वर्ष हर जनप्रतिनिधि के लिए मार्गदर्शक: सीएम योगी

07/10/2024
china moon

China : चंद्रमा से सैंपल लेकर लौटा चीनी अंतरिक्ष यान, बड़ी समक्ष

19/12/2020

आलस दूर करने वाली चाय आपके बालों को भी चमका सकती है, जानें कैसे

25/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version