• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निवेश को बढ़ावा देने के लिए बनी नई इलेक्ट्रानिक पालिसी : सिद्धार्थ नाथ

Desk by Desk
28/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राज्य में निवेश एवं निर्यात बढ़ाने के लिये नीदरलैण्ड के साथ ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप बनाकर कार्य किया जायेगा।

श्री सिंह ने राज्य सरकार के साथ नीदरलैण्ड के प्रस्तावित एम0ओ0यू0 को शीघ्र मूर्त रूप प्रदान करने में सहयोग देेने का आग्रह किया। राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम को पूरे देश में सराहा जा रहा है। इस कार्यक्रम से जहां पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहन मिल रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश से ओडीओपी उत्पादों का भी निर्यात हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एमएसएमई लगाने के लिये कई रिफार्म किये हैं। उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई इलेक्ट्रानिक पालिसी भी बनाई गई है।

दिल्ली : भाजपा ने जारी की 250 मण्डल अध्यक्षों की पहली सूची, देखें पूरी लिस्ट

श्री सिंह ने गुरूवार को नीदरलैण्ड के एम्बेस्डर मार्टिन वदवेन वर्ग के साथ किये गये वर्चुअल संवाद के दौरान दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रानिक, हेल्थ, एवं रक्षा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावना मौजूद है। निवेश की दृष्टि से हेल्थ टूरिज्म एक बड़ा सेक्टर है।

एम्बेसडर ने कहा कि नीदरलैण्ड खाद्य पदार्थों, डेयरी एवं फूलों का अग्रणी उत्पादक देश है। नीदरलैण्ड के साथ मिलकर फूड प्रोसेसिंग तथा हार्टीकल्चर के क्षेत्र में काम किया जा सकता है। उन्होंने ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों को नीदरलैण्ड में बाजार मुहैया कराने में सहयोग देने का आश्वासन देते हुए रक्षा क्षेत्र में भी निवेश कराने के लिये विस्तृत कार्य योजना बनाने की जानकारी दी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि कोविड के कारण चीन से जो इकाइयां शिफ्ट हो रही है, उनकों उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

अमेरिका की ड्रैगन को दो टूक, दक्षिण चीन सागर का एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे

अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन डा0 नवनीत सहगल ने निवेश की संभावनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित होती हुई अर्थव्यवस्था है। प्रदेश में बेहतर रोड कनेक्टीविटी के लिए एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है। एअर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए नोएडा में अन्तर्राष्ट्रीय जेवर एअर पोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश के लिए उपयुक्त माहौल के साथ ही डिफेंस कारिडोर में निवेश की अपार संभावनाएं है।

डाॅ0 सहगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश की दृष्टि से प्रमुख गन्तव्य स्थान है। यहां कुशल मानव संसाधन के साथ 100 से ज्यादा टेक्निकल यूनिवर्सिटी, 80 से ज्यादा मेडिकल इंस्टीट्यूट स्थापित हैं। उन्होंने ओ0डी0ओ0पी0 कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि पारंपरिक उत्पादों को चिन्हित कर उनको अंतर्राष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुसार बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने राजदूत से ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह भी किया।

Tags: 24ghante online.comLatest Uttar Pradesh News in Hindilucknow political newsMSMEMSME minister siddharth nath singhniftpolitical newsइक जिला-एक उत्पादनएमएसएमई
Previous Post

नरेंद्र मोदी ने भारतीय रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

Next Post

अक्टूबर तक नई वायु रक्षा को कमान देने की चल रही तैयारी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
air defence

अक्टूबर तक नई वायु रक्षा को कमान देने की चल रही तैयारी

यह भी पढ़ें

AIIMS

AIIMS में निकली बंपर वैकेंसी, देने होंगे 90 मिनट में 100 सवालों के जवाब

04/10/2023
Gang Rape

नेपाल की किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर किया गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

15/01/2021
Fees

प्राइवेट स्कूलों की बढ़ेगी फीस, योगी सरकार ने दी इजाजत

10/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version