• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नया निवेश महिलाओं और युवाओं के लिए लाएगा सुनिश्चित रोजगार की बयार

Writer D by Writer D
28/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में लगने वाले उद्योगों में यूपी के युवाओं को सुनिश्चित रोजगार (Employment) उपलब्ध कराने के मानक तय कर दिये हैं। सरकार ने यूपी में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने और उसमें प्रदेश के युवाओं के लिए सुनिश्चित रोजगार को ध्यान में रखते हुए इंडस्ट्री को चार श्रेणियों में बांट दिया है।

इसी के अनुसार उद्योगों को विभिन्न मदों में सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा और इन्हीं के अनुसार इंडस्ट्री को यूपी के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगा। सीएम योगी (CM Yogi) ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं कि वह समय-समय पर इंडस्ट्री की विजिट करें कि तय मानक के अनुरूप प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल रहा है या नहीं।

अल्ट्रा मेगा इंडस्ट्री में हर साल 1500 से अधिक युवाओं को देनी ही होगी नौकरी

योगी सरकार हाल ही में प्रदेश में निवेश और रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई औद्योगिक निवेश एवं रोजगार  प्रोत्साहन नीति 2022 (Employment Incentive Policy-2022)लेकर आई है ताकि प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योग जगत को आकर्षित किया जा सके और प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। नई नीति के तहत प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए उद्योग जगत को चार श्रेणी में बांटा गया है। निवेशकों को चार श्रेणी के आधार पर ही सब्सिडी का लाभ देने के साथ उन्हे अपने संस्थान में यूपी के युवाओं को रोजगार देना सुनिश्चित करना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उद्योग जगत को लार्ज, मेगा, सुपर मेगा और अल्ट्रा मेगा में बांटा है। इसी आधार पर रोजगार को भी सुनिश्चित किया गया है। इसके तहत लार्ज इंडस्ट्री को अपने संस्थान में कम से कम हर वर्ष यूपी के 300 युवाओं को रोजगार देना होगा। वहीं मेगा इंडस्ट्री को अपने संस्थान में कम से कम हर वर्ष 600 युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने होंगे तो अल्ट्रा मेगा इंडस्ट्री को कम से कम हर वर्ष 1500 युवाओं को रोजगार देना होगा। इसी तरह अल्ट्रा मेगा इंडस्ट्री को प्रति वर्ष 1500 से अधिक युवाओं को रोजगार देना होगा।

इन मानकों को पूरा करने पर मिलेगी बूस्टर सब्सिडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अगर कोई इंडस्ट्री न्यूनतम रोजगार के साथ 75 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार मुहैया कराती है तो उसे इंडस्ट्री की तय विभिन्न श्रेणियों के अनुसार बूस्टर सब्सिडी अलग-अलग मद में दी जाए। इसके तहत मेगा इंडस्ट्री को न्यूनतम रोजगार सुनिश्चित करने के साथ 75 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देने पर 2 प्रतिशत की बूस्टर सब्सिडी दी जाएगी। सुपर मेगा इंडस्ट्री को न्यूनतम रोजगार से दोगुने से अधिक के साथ 75 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देने पर 3 प्रतिशत जबकि अल्ट्रा मेगा इंडस्ट्री को न्यूनतम रोजगार से तीन गुना से अधिक के साथ 75 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देने पर 4 प्रतिशत की बूस्टर सब्सिडी दी जाएगी।

बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही: सीएम (CM Yogi)

नई नीति को लागू करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय में निवेशकों को सब्सिडी का लाभ दिया जाए ताकि प्रदेश में जल्द से जल्द बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री स्थापित हो सकें। उन्हे सरकारी योजनाओं के लाभ में किसी प्रकार की समस्या न आए इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। सीएम योगी (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवेशकों को इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए उनके अनुकूल वातावरण भी उपलब्ध कराया जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इंडस्ट्री में तय मानक के अनुरूप प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध हों इसका भी विशेष ध्यान दिया जाए।

Tags: cm yogiemployment incentive policy-2022Lucknow Newsup news
Previous Post

बाल विवाह व दहेज कुप्रथा के खिलाफ लें संकल्प: सीएम योगी

Next Post

सिख गुरुओं ने धर्म, संस्कृति के साथ मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
CM Yogi

सिख गुरुओं ने धर्म, संस्कृति के साथ मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

AK Sharma

निकायों में बनाएं लैंडमार्क, जो बने यादगार: एके शर्मा

21/08/2023
Kundali

जाने कब पार्टनरशिप में शुरू किया गया काम होता है सफल

14/03/2026

जन्मदिन मनाने बॉय फ्रेंड अली गोनी संग रवाना हुई जैस्मीन भसीन

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version