• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
04/09/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) के निर्देशानुसार प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में उ.प्र. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत गठित अप्रेजल समिति की बैठक में कुल 07 प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। इन प्रस्तावों से खाद्य प्रसंस्करण, सौर ऊर्जा, कैटल फीड तथा रेडी-टू-कुक एवं रेडी-टू-ईट उत्पादों के क्षेत्र में निवेश और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में मेसर्स श्री सद्गुरू इंडस्ट्रीज प्रा.लि., आजमगढ़ की फोर्टिफाइड चावल इकाई में 95 केवी सोलर पावर प्लांट, मेसर्स आई.पी. फूड प्रोडक्ट्स प्रा.लि., पीलीभीत की आटा मिल में 356 केवीपी ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट तथा बदायूं की क्रीडेन्स न्यूट्रीशन महिला प्रेरणा स्मॉल इंडस्ट्रीज एवं उन्नति प्रेरणा महिला लघु उद्योग में 50-50 केवीए सोलर पावर प्लांट की स्थापना के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बांदा की पोषक प्रेरणा महिला लघु उद्योग में 55 केवीए सोलर पावर प्लांट, गोरखपुर में कैटल फीड इकाई के विस्तारीकरण तथा बहराइच में कैटल फीड की नवीन इकाई स्थापना के प्रस्ताव पर भी संस्तुति दी गई।

समिति ने नीति में निहित प्रावधानों के तहत प्रस्तावों को एस.एल.ई.सी. के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की संस्तुति इस शर्त के साथ की कि संबंधित फर्म द्वारा वर्तमान खाद्य प्रसंस्करण इकाई की कुल उत्पादन क्षमता के सापेक्ष कम से कम 85 प्रतिशत क्षमता उपयोग किए जाने का प्रमाण-पत्र तथा विगत दो वर्षों के आयकर एवं जीएसटी रिटर्न की सी.ए. द्वारा प्रमाणित प्रतियां निर्धारित अवधि में उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही कच्चे माल की आपूर्ति में स्थानीय किसानों को प्राथमिकता देने तथा आवश्यक प्लान मैप, फायर एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की जिम्मेदारी निवेशक की होगी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “उत्तर प्रदेश सरकार खाद्य प्रसंस्करण और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से गांव की महिलाओं को रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें उद्यमी बनाने का काम कर रही है। आज हमारी बहन-बेटियां कंधे से कंधा मिलाकर दूध, मसाले, अगरबत्ती, मोमबत्ती सहित अनेक घरेलू उत्पादों और खाद्य सामग्रियों का उत्पादन कर रही हैं। वे व्यापार करने, अपनी इकाई स्थापित करने और विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों में आगे बढ़कर भागीदारी कर रही हैं। सरकार हर स्तर पर उनका सहयोग करेगी।”

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण, उत्पादन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, बाजार उपलब्ध कराने और उनके उत्पादों की बिक्री के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के विस्तार से किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर बाजार मिलेगा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर पैदा होंगे।

श्री मौर्य ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि गांव की महिला केवल लाभार्थी न रहे, बल्कि उत्पादन से लेकर विपणन तक की पूरी आर्थिक व्यवस्था में भागीदार और उद्यमी बने। महिला शक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करके ही आत्मनिर्भर परिवार, आत्मनिर्भर गांव और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का विकसित होना संभव होगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प उत्तर प्रदेश हर स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उत्तर प्रदेश शासन सहित प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एस.आर.एल.एम.) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

Next Post

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Yogi government's relief machinery is ready to help the flood affected people.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

अनुराधा पौडवाल के बेटे का निधन Anuradha Paudwal's son dies

गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे का निधन, किडनी की बीमारी से था परेशान

12/09/2020
loot

पेट्रोल पंप के मुनीम से 6 लाख की लूट

14/06/2022

ATS ने कानपुर से बरामद की संदिग्ध आतंकी हुमेद की कार, तलाश जारी

19/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version