• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

Writer D by Writer D
27/06/2026
in Business
0
Passport

Passport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आप नया पासपोर्ट (Passport) बनवाने या पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन करते हुए पासपोर्ट और तत्काल (Tatkal) सेवा की फीस बढ़ा दी है। नई शुल्क दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी।

सामान्य और तत्काल पासपोर्ट दोनों की फीस बढ़ी

नई व्यवस्था के तहत 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट (Passport) के लिए अब 2,500 रुपये देने होंगे। पहले इसकी फीस 1,500 रुपये थी। वहीं, इसी श्रेणी में तत्काल सेवा के तहत पासपोर्ट बनवाने पर अब 5,000 रुपये शुल्क लगेगा, जबकि पहले यह 3,500 रुपये था।

इसी तरह 60 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, 60 पेज के तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 6,000 रुपये देने होंगे। पहले इसके लिए 4,000 रुपये शुल्क देना पड़ता था।

पासपोर्ट की वैधता पहले जैसी ही रहेगी

फीस में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन पासपोर्ट (Passport) की वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के आवेदकों को जारी पासपोर्ट 10 साल तक वैध रहेगा। वहीं, 18 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट 5 साल या उनके 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, मान्य रहेगा।

बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी छूट

सरकार ने 8 साल तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को राहत दी है। इन दोनों श्रेणियों के आवेदकों को नया पासपोर्ट बनवाने पर 10 प्रतिशत शुल्क में छूट मिलेगी। हालांकि, यह छूट केवल नए पासपोर्ट के आवेदन पर ही मिलेगी। पासपोर्ट के नवीनीकरण या दोबारा जारी कराने पर यह सुविधा लागू नहीं होगी।

आवेदन से पहले नई फीस जरूर देखें

विदेश मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि 1 जुलाई के बाद पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से पहले नई शुल्क दरों की जानकारी जरूर जांच लें। इस तारीख के बाद आवेदन करने वाले सभी लोगों को संशोधित फीस के अनुसार ही भुगतान करना होगा। ऐसे में अगर आप जल्द पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो नए शुल्क को ध्यान में रखकर ही अपना बजट तैयार करें।

Tags: Business Newspassport pricepassport proce hike
Previous Post

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

Next Post

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

Shatrughan Sinha wishes PM Modi on his birthday

मेरे सच्चे मित्र नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं…, शत्रुघ्न सिन्हा की बधाई से गरमाई सियासत

17/09/2025

‘सारे जहां से अच्छा’ में यात्री राकेश शर्मा के किरदार मे नज़र आ सकते है फरहान अख्तर

01/08/2020
CM Yogi

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version