• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में टीकाकरण के लिए नई नीति, मतदान से 10 दिन पूर्व शत प्रतिशत का लक्ष्य

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में टीकाकरण की नई नीति तैयार की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावों से पहले प्रदेश में 100 फीसदी टीकाकवर का लक्ष्य रखा है। नई नीति के अनुसार मतदान तिथि के 10 दिन पहले तक संबंधित जनपद में सभी का टीकाकरण कर दिया जाएगा। घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिस जिले में पहले मतदान होना है, वहां अतिरिक्त वैक्सीनेशन सेंटर और वैक्सीनेटर लगाए जाएंगे।

सोमवार को टीम-09 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत टीकाकरण कार्य को और तेज करने की जरूरत है। इस क्रम में घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध रूप से जनपदों को चिन्हित करते हुए 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य तय किया जाना चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान तिथि के 10 दिवस पूर्व तक संबंधित जनपद के हर एक नागरिक को टीका-कवर मिलना सुनिश्चित किया जाए। सीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई रणनीति के साथ टीकाकरण कार्यक्रम लागू किया जा रहा है।

बैठक में ट्रेसिंग और टेस्टिंग पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बस, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर हर एक यात्री की गहनता से जांच की जाए। लक्षणयुक्त लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाए। संक्रमण न फैले इसके लिए कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे बाहर से आ रहे लक्षणयुक्त लोगों को संस्थागत आइसोलेशन में रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने इनके लिए क्वारन्टीन सेंटर, भोजन और समुचित उपचार की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस बीच, सोमवार को उत्तर प्रदेश ने 21 करोड़ 50 लाख टीकाकरण का पड़ाव पार कर लिया।

Apple ला रहा है सस्ता आईफोन, जानिए लुक के बारे में

कोविड से बचाव की ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट की रणनीति के लिए सराहे जा रहे उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 90 फीसदी लोगों को कोविड टीके की पहली डोज लग गई है, जबकि 54 फीसदी लोग दोनों डोज पा चुके हैं। खबर लिखे जाने तक यहां 13 करोड़ 53 लाख लोगों को पहली और 07 करोड़ 95 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है।

वहीं, सोमवार से कोरोना वॉरियर्स, हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से ऊपर की आयु के को-मॉर्बीडिटी वाले लोगों को प्री-कॉशन डोज देने का काम भी शुरू हो गया। पहले दिन करीब 28,000 लोगों को प्री-कॉशन डोज दी गई। वहीं रविवार की शाम तक 15-18 आयु वर्ग के 24 लाख 22 हजार किशोरों ने टीके की पहली खुराक ले ली थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए अति महत्वपूर्ण टीकाकरण का कार्य प्रदेश में सुचारु रूप से चल रहा है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हर पात्र व्यक्ति को प्री-कॉशन डोज जरूर दी जाए।

Tags: corona cases in upLucknow Newsvacciantion in up
Previous Post

Apple ला रहा है सस्ता आईफोन, जानिए लुक के बारे में

Next Post

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देगी यूपी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
hailstorm

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देगी यूपी सरकार

यह भी पढ़ें

Swatantra Dev-Abhishek Singh

मंत्री पुत्र को प्रोटोकॉल देना मुख्य सचिव को पड़ा भरी, पद से हटाए गए आनंद कुमार

23/08/2025
Lahsun Chutney

यह चटपटी चटनी बढ़ाएंगी खाने का जायका

18/04/2026

महिला प्रोफेसर ने कराया डीन की हत्या का प्रयास, तीन गिरफ्तार

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version