• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो आधार कार्ड, दो नाम और… कथावाचक की पिटाई मामले में नया ट्विस्ट

Writer D by Writer D
25/06/2025
in इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
New twist in the case of beating of narrator after asking his caste

New twist in the case of beating of narrator after asking his caste

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा में जाति पूछकर कथावाचक (Narrator) की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव के महिलाओं ने इन पर छेड़खानी किए जाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं अब इन कथावाचक के दो-दो आधार कार्ड भी सामने आए हैं। इसकी भी जांच शुरू हो गई है। दोनों आधार कार्ड का नंबर एक ही है, उस पर एक ही व्यक्ति की फोटो भी लगी है, लेकिन उस पर नाम अलग-अलग है।

गांव की रेनू तिवारी और उनके पति जय प्रकाश तिवारी मंगलवार की देर शाम इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। उन्होंने छेड़खानी की शिकायत करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने भी कहा कि फर्जी आधार कार्ड बनवाकर ब्राह्मण बनकर गलत तरीके से यह गुमराह करते थे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने आप को ब्राह्मण बताया। इसके बाद कथावाचक (Narrator) बने। लेकिन जब वहां सच्चाई खुल गई तब यह घटना हुई, उन्होंने कहा कि मारपीट की हम लोग निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला के साथ छेड़खानी हुई है उसकी जांच होनी चाहिए और उन कथावाचकों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

इटावा में जिस कथावाचक की पिटाई हुई उसके दो-दो आधार कार्ड मिले हैं.

कथावाचक (Narrator) ने की छेड़खानी

पीड़ित महिला रेनू तिवारी ने बताया कि हमारे यहां ये कथा कहने पहुंचे थे। जब हम लोग पहले दिन की कथा समाप्त होने के बाद भोजन करवा रहे थे उस समय कथावाचक (Narrator) ने अंगुली पकड़कर हमारे साथ बदतमीजी की और छेड़खानी कर दी। तभी हमने अपने पति को बताया तो उसे समय वहां मौजूद लड़के आक्रोशित हो गए। हमने अभी पुलिस अधिकारी से इसकी शिकायत की है। यह लोग फर्जी तरीके से ब्राह्मण बनकर आए थे और आधार कार्ड भी फर्जी बनवा रखे थे।

हमारे संबंध अखिलेश यादव से है

पीड़ित परीक्षित महिला का पति जयप्रकाश तिवारी का कहना है कि वो हरिद्वार में रहते हैं प्राइवेट नौकरी करते हैं। हम लोगों को कुछ नहीं मालूम था। लेकिन जैसे ही शाम को उन लोगों ने मेरी पत्नी के साथ बदतमीजी की छेड़खानी कर दी तो जैसे ही हम लोगों ने उनके साथ विरोध किया तो वह लोग धमकाने लगे। उन्होंने कहा कि हमारे संबंध अखिलेश यादव से है, हम तुम्हें घर से उठा लेंगे। उसी समय पता चला कि यह लोग यादव हैं, मैं बाहर रहता हूं मेरे बच्चे बाहर रहते हैं हम लोग डर गए उसके बाद वहां स्थानीय लड़कों ने उनके साथ जो किया वह ठीक नहीं था अब हमने अधिकारियों से इसकी शिकायत की है और निष्पक्ष जांच करने की मांग भी की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित महिला ने कुछ बात बताई है। उस पर विवेचना हो रही है और सच्चाई के आधार पर कार्रवाई होगी।

Tags: crime newsEtawah news
Previous Post

बिना अतिरिक्त सरकारी खर्च के, किसानों को मिलेगा लाभ, युवाओं को रोजगार: सीएम योगी

Next Post

इच्छाओं, उम्मीदों और आकांक्षाओं ने भरी उड़ान… PM मोदी ने दी शुभांशु शुक्ला को बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
PM Modi congratulated Shubhanshu Shukla

इच्छाओं, उम्मीदों और आकांक्षाओं ने भरी उड़ान… PM मोदी ने दी शुभांशु शुक्ला को बधाई

यह भी पढ़ें

afghan citizen

पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने के पक्ष में अफगानी नागरिक

19/07/2021
Mahua Moitra

भारत में फेसबुक को लेकर सियासी माहौल गरमाया, महुआ मोइत्रा ने किया थरूर का समर्थन

18/08/2020
CM dashboard

सीएम डैशबोर्ड से समग्र विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा सीएम योगी का उत्तम प्रदेश

12/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version