• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

Writer D by Writer D
14/09/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जिला सहकारी बैंक के चुनाव में निर्वाचित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अपनी जीत की जानकारी दी और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव में विजयी सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली जीत जनता और प्रतिनिधियों के विश्वास का प्रतीक है। इसके साथ ही पदाधिकारियों पर नई जिम्मेदारी भी आई है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है सहकारिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सहकारिता के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और आर्थिक अवसरों का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

सीएम धामी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपने अनुभव और ऊर्जा का उपयोग करते हुए जिला सहकारी बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

पदाधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने और बैंक की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में जिला सहकारी बैंक, उत्तरकाशी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शारदा राणा, उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह चंद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र राणा, नवनिर्वाचित निदेशक जगमोहन राणा तथा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान शामिल रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

Next Post

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
उत्तराखंड

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी

14/09/2026
Main Slider

हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: सीएम धामी

14/09/2026
Next Post

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

Bridal Lehenga

हल्के गुलाबी रंग का लहंगा ये आपको भी आया पसंद

27/06/2021
Mayawati

बसपा के खिलाफ हो रही साजिशें, कार्यकर्ता सतर्क रहे: मायावती

07/02/2026
Corona

देश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 3.23 लाख नए केस, 2771 मरीजों की मौत

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version