• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ISI एजेंट कलीम के घर पर NIA की दबिश, एक मकान किया सील;

Writer D by Writer D
07/11/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शामली
0
NIA

NIA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली। आईएसआई एजेंट कलीम प्रकरण में NIA की टीम ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मोहल्ला नौ कुआं रोड पर दबिश दी। कलीम के माता, पिता और अन्य परिजनों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान कुछ सामान को भी टीम ने कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि मामले में अभी बड़ा खुलासा हो सकता है। NIA ने कलीम के एक मकान को सील कर दिया है।

दरअसल, एसटीएफ और पुलिस ने बीती 17 अगस्त को शामली के नौ कुआं रोड के रहने वाले कलीम को पकड़ा था। दावा किया था कि कलीम आईएसआई एजेंट है और पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा के संपर्क में था। कलीम का भाई तहसीम भी आईएसआई के संपर्क में है। व्हाटस्एप पर भारत के सैन्य क्षेत्रों और अन्य स्थानों के फोटो भी भेजे थे। जांच में सामने आया था कि सहारनपुर का रहने वाला युसुफ समशी भी दोनों के संपर्क में रहकर फर्जी सिम उपलब्ध करा रहा था।

मंगलवार को सुबह करीब 3:30 बजे एनआईए दिल्ली की टीम ने कोतवाली में आमद दर्ज कराई। इसके बाद कलीम के घर पर मोहल्ला नौ कुआं रोड पर दबिश दी गई। यहां पर टीम के सदस्यों ने करीब 4 घंटे तक कलीम के माता पिता और अन्य परिजनों से पूछताछ की।

इस दौरान एक बैग और अन्य सामान को भी टीम ने कब्जे में ले लिया। फरार चल रहे आरोपी तहसीम के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम दिल्ली के लिए लौट गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एनआईए ने दबिश दी थी। कलीम के बारे में उसके परिजनों से जानकारी हासिल की।

UP ATS की बड़ी सफलता, ISIS के दो आंतकियों को धर-दबोचा

सुबह 4 बजे ही मोहल्ला नौ कुआं में दबिश से लोगों में खलबली मच गई। लोग एक दूसरे से टीम के बारे में जानकारी लेते नजर आए। कुछ लोगों से भी टीम ने कलीम और उसके भाई के बारे में जानकारी हासिल की है।

Tags: anti terrorist squadNIAshamli newsup news
Previous Post

विधानसभा का घेराव करने निकलीं आंगनबाड़ी सेविकाएं, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Next Post

‘सही संदर्भ में पढ़ना चाहिए’, श्रीरामचरितमानस मामले में मौर्य को कोर्ट की नसीहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Swami Prasad Maurya

'सही संदर्भ में पढ़ना चाहिए', श्रीरामचरितमानस मामले में मौर्य को कोर्ट की नसीहत

यह भी पढ़ें

अखिलेश ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा- योगी सरकार अब तक चल कैसे रही है

19/10/2020
cm yogi

लक्ष्य पर एकाग्रता, संकल्प पर दृढ़ता व कर्म में निरंतरता ही स्वामी विवेकानंद का संदेशः मुख्यमंत्री

12/01/2026
Ashirwad Fire

आशीर्वाद अग्निकांड: सात फेरों के बाद सीधे मोर्चरी पहुंची नई नवेली दुल्हन, और फिर…..

02/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version