• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सही संदर्भ में पढ़ना चाहिए’, श्रीरामचरितमानस मामले में मौर्य को कोर्ट की नसीहत

Writer D by Writer D
07/11/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Swami Prasad Maurya

swami prasad maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने श्रीरामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में आरोपी सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ( Swami Prasad Maurya) को नसीहत दी है। कहा, किसी ग्रंथ या अभिलेख के कथन को सही परिप्रेक्ष्य में पढ़ा और रखा जाना चाहिए। कहीं से लिया गया कोई अंश, बिना सुसंगत तथ्यों के रखना सत्य नहीं कहा जा सकता। कुछ हालत में यह असत्य कथन भी हो सकता है। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने मौर्य की याचिका खारिज करने वाले फैसले में की है।

याचिका में प्रतापगढ़ कोतवाली सिटी में दर्ज मामले में दाखिल आरोप पत्र और निचली अदालत द्वारा इस पर लिए गए संज्ञान को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने याचिका बीते 31 अक्तूबर को खारिज कर दी थी। इसका फैसला बाद में जारी हुआ।

कोर्ट ने कहा कि कानूनी या न्यायिक निर्णयों का कोई अंश बिना उसके संगत प्रावधानों के प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है। इसी तरह जब श्रीरामचरितमानस की कोई चौपाई उद्धृत की जाए तो यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि किस पात्र ने किस परिस्थिति में किससे कहा है।

रामचरितमानस विवाद में एक्टिव हुए अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद को किया तलब

कोर्ट ने फैसले में यह भी कहा कि याची के कृत्यों से श्रीरामचरितमानस, जो एक बड़े वर्ग द्वारा पवित्र ग्रंथ माना जाता है, को जलाकर उसका अपमान किया गया। इसे एक बड़े वर्ग ने धर्म का अपमान माना। फैसले में कोर्ट ने श्रीरामचरितमानस की कुछ चौपाइयों के अर्थ को लेकर भी टिप्पणियों में चर्चा की है।

Tags: Lucknow Newsramcharit manas controversySwami Prasad Maurya
Previous Post

ISI एजेंट कलीम के घर पर NIA की दबिश, एक मकान किया सील;

Next Post

बच्ची के शरीर पर उभर रहे हैं राधे-राधे और राम-राम, परिवार ने माना ईश्वर का आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा में नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश बोले- पूरब से पश्चिम तक हलचल

26/10/2026
Next Post
Ram-Ram

बच्ची के शरीर पर उभर रहे हैं राधे-राधे और राम-राम, परिवार ने माना ईश्वर का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

एमसी मैरीकॉम MC Mary Kom

ओलम्पिक पदक विजेता एमसी मैरीकॉम एक साल बाद उतरेंगी रिंग में

28/02/2021
Lakhimpur Kheri violence

लखीमपुर हिंसा: अंकित दास समेत तीनों आरोपियों की कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

16/10/2021
cold whether

सर्दी का अटैक खतरनाक नहीं हो जाए, इसलिए बरतें यह सावधानियां

09/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version