• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्ची के शरीर पर उभर रहे हैं राधे-राधे और राम-राम, परिवार ने माना ईश्वर का आशीर्वाद

Writer D by Writer D
07/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, हरदोई
0
Ram-Ram

Radhe-Radhe and Ram-Ram are emerging on the girl's body.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां आठ साल की एक बच्ची के शरीर पर अपने आप राधे-राधे और राम-राम (Ram-Ram) शब्द उभर रहे हैं। इसे देखकर बच्ची के परिजन ही नहीं, अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान हैं।  इस आठ साल की बच्ची को देखने के लिए आस पास के लोगो का तांता लगा हुआ है। परिजनो का कहना है कि एक महीने से ऐसा हो रहा है। कई लोग इसे चमत्कार मान रहे है।

मामला हरदोई में माधोगंज ब्लॉक के गांव सहिजन का है। यहां रहने वाले किसान देवेंद्र की आठ साल की बेटी साक्षी के शरीर पर बीते 15-20 दिनों से ईश्वरीय नाम उभर रहे हैं। हिन्दी भाषा में उभर रहे ये नाम साफ तौर पर पढ़े जा सकते हैं। इन्हें देखकर शुरू में तो परिवार के लोगों ने नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में इस बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर भी इसे देखकर हैरान रह गए। परिजनों ने बताया कि बच्ची को देखने के बाद डॉक्टर भी इस समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल साइंस इस तरह की किसी घटना का जिक्र नहीं है। डॉक्टरों के हाथ खड़े करने के बाद इस बच्ची की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इधर, बेटी के शरीर पर अचानक हिन्दू देवी देवताओं के नाम उभरने से हैरान व परेशान किसान देवेंद्र ने बताया कि ऐसा एक दो दिन से नहीं, बल्कि 15-20 दिनों से हो रहा है। लगातार उनकी बेटी के हाथ, पैर, पेट और पीठ पर अचानक से ईश्वरीय नाम उभरने शुरू हो गए हैं। इसे जानकर परिवार के लोग तो परेशान हैं ही, बच्ची के स्कूल में सहपाठी, टीचर, गांव के लोग और अस्पताल के डॉक्टर तक हैरान हैं।

बच्ची की जांस करने के बाद पीएचसी के डॉक्टर संजय ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज में दिखाने की सलाह दी है। डॉक्टर संजय ने बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी भी इस तरह की घटना ना तो देखी है और ना ही कभी सुनी है। उधर, साक्षी के बाबा शिव बालक ने बताया कि उसकी पोती पूजा अर्चना में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। उनका पूरा परिवार धार्मिक व सात्विक है। हो सकता है कि बच्ची के शरीर पर होने वाले इस तरह के चमत्कार ईश्वरीय आशीर्वाद के फल हों। उनकी बेटी पर राम जी और राधा रानी की कृपा हो रही है।

Tags: amazing newsbreaking newsHardoi newstrending newsup news
Previous Post

‘सही संदर्भ में पढ़ना चाहिए’, श्रीरामचरितमानस मामले में मौर्य को कोर्ट की नसीहत

Next Post

Dial 100 की महिला कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सीएम हाउस का घेराव करने पहुंची

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post
Dial 112

Dial 100 की महिला कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सीएम हाउस का घेराव करने पहुंची

यह भी पढ़ें

Hyderabad could not survive Butler's storm, gave Hyderabad a target of 221 runs

बटलर के तूफान से नहीं बच पाई हैदराबाद,राजस्थान ने दिया 221 रन का लक्ष्य

02/05/2021
Cumin Seeds

आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

14/08/2026
Allahabad High Court

‘सात फेरों और अन्य रीतियों के बिना शादी अवैध’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

05/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version