• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NIA की बड़ी कार्रवाई, टेरर फंडिंग मामले में 50 से अधिक ठिकानों पर की रेड

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
NIA raid

NIA raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से रविवार को जम्मू-कश्मीर में लगभग 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है।

श्रीनगर में सौरा निवासी गाजी मोइन-उल इस्लाम के आवास और नौगाम में फलाह-ए-आम ट्रस्ट पर छापेमारी की जा रही है।

अनंतनाग जिले में मुश्ताक अहमद वानी पुत्र गुलाम हसन वानी, नजीर अहमद रैना पुत्र गुलाम रसूल रैना, फारूक अहमद खान पुत्र मोहम्मद याकूब खान और आफताक अहमद मीर, अहमदुल्ला पारे के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।

बडगाम जिले में सोइबुग के रहने वाले डॉ. मोहम्मद सुल्तान भट, गुलाम मोहम्मद वानी और गुलजार अहमद शाह समेत कई जमात नेताओं के आवासों पर छापेमारी की जा रही है। बांदीपोरा में पूर्व जमात अध्यक्ष के आवास की तलाशी ली जा रही है। उसकी पहचान मोहम्मद सिकंदर मलिक पुत्र अब्दुल गनी मलिक निवासी गुंडपोरा के रूप में हुई है। इसी तरह गांदरबल, शोपियां, कुलगाम, बारामुला, पुलवामा, रामबन, डोडा समेत कई अन्य जिलों में छापेमारी जारी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 2019 में जमात ए इस्लामी संगठन पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन इसके बाद भी जम्मू-कश्मीर में संगठन की गतिविधियां चल रही थीं। एनआईए की टेरर फंडिंग केस में अब तक की ये सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

गड्डे में कार पलटने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर मौत

इससे पहले 31 जुलाई को भी आतंकवाद से जुड़े दो मामलों में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 15 ठिकानों पर छापे मारे थे। यह कार्रवाई लश्कर-ए-मुस्तफा सरगना हिदायतुल्लाह मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले से पहले पांच किलो आईईडी की बरामदगी से जुड़े मामलों में की गई थी।

छापों के दौरान एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही डिजिटल उपकरण, मोबाइल, हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, लैपटॉप, गोलियों के खोखे, पथराव के दौरान पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक फेस मास्क, हस्तलिखित जिहादी पर्चे तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी।

Tags: Jamaat e IslamiJammu and KashmirJammu and kashmir Newsjammu and kashmir news in hindiJammu Hindi SamacharJammu News in HindiLatest Jammu News in HindiNational investigation agencyNIANIA raidTerror Funding Caseआतंकी फंडिंग मामलाएनआईएजम्‍मू कश्‍मीरराष्ट्रीय जांच एजेंसी
Previous Post

सीएम योगी और जेपी नड्डा का आज आगरा दौरा, BJP कार्यकर्ताओं संग करेंगे संवाद

Next Post

Media Tribe Founders Sheds Light On How To Choose The Right Social Media Platform for Movie Marketing

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post

Media Tribe Founders Sheds Light On How To Choose The Right Social Media Platform for Movie Marketing

यह भी पढ़ें

Certificate

यूपी में जरूरी प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान, नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

18/05/2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, सीएम पुष्कर ने किया स्वागत

01/10/2021
massive fire

झोपड़ी में आग लगने से महिला की मौत

28/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version