• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ आए ‘हैरी पॉटर’ बोले अब जाकर जाना आखिर क्यों है भारत इतना महान

Writer D by Writer D
31/01/2025
in Mahakumbh 2025, मनोरंजन
0
Nicolo Brugnara

Nicolo Brugnara

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का साक्षी बनने और इस समृद्ध विरासत की एक झलक देखने की लालसा केवल भारतीयों में ही नहीं, दुनियाभर के लोगों में है। यही कारण है कि सकल विश्व से लोग महाकुम्भ के महा आयोजन का साक्षी बनने स्वतः ही खिंचे चले आ रहे हैं। इसी क्रम में, कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल होता है जिसमें एक विदेशी शख्स भंडारे से मिला खाना बड़े चाव से खाता दिखता है और लोग उसे हैरी पॉटर की संज्ञा देते हुए प्रचारित करना शुरू कर देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में हैरी पॉटर फेम यह शख्स कोई और नहीं, इटली के निकोलो ब्रुग्नारा (Nicolo Brugnara) हैं। महाकुम्भ में मिल रहे फेम का आनंद लेते हुए निकोलो महाकुम्भ, यूरोप, भारत, योग और योगी सरकार के बारे में भी कई बातें बताते हुए मुक्त कंठ से तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं।

कौन हैं निकोलो ब्रुग्नारा (Nicolo Brugnara)?

निकोलो (Nicolo Brugnara) इटली की न्यूज एजेंसी द्वारा बतौर कैमेरामैन महाकुम्भ मेला कवर करने आए हैं और यहां महाकुम्भ पर बन रही एक डॉक्यूमेंटरी का भी हिस्सा हैं। वह आए तो थे महाकुम्भ की खबरें कवर करने, तस्वीरें खींचने, मगर अब खुद खबर बन गए हैं और इसका कारण सोशल मीडिया से मिल रही पॉपुलैरिटी है। लोग उनके साथ सेल्फी लेने, रील्स बनाने और इंटरैक्ट करने को बेताब हैं और निकोलो ने खुद कभी नहीं सोचा था कि अपने देश से दूर वह इस तरह फेमस हो जाएंगे।

महाकुम्भ और भारत को लेकर कही बड़ी बात

निकोलो ब्रुग्नारा खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि इटली से वह महाकुम्भ की कवरेज करने आए। उनके अनुसार, एक सीमित क्षेत्र में करोड़ों लोगों का यूं जुटना, स्नान-पूजन व ध्यान करना और छिटपुट घटनाओं के इतर इतने समायोजित तरीके से पूरी प्रक्रिया का प्रबंधित होना किसी अचरज से कम नहीं है। उनके अनुसार, भारत की महानता इसी बात में है कि भारत सबको बड़े प्यार से अपना अंग बना लेता है। यहां करोड़ों लोग जिस प्रकार स्वयं जुटकर शांतिपूर्वक पूजा-अराधना कर रहे हैं यह अकल्पनीय दृष्य है। उनका मानना है कि यूरोप में तो इस तरह के दृष्य के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, क्योंकि आबादी के साथ ही व्यवहार के लिहाज से भी यूरोपीय देशों के लिए इतने विशाल जनसमुद्र को समायोजित करना असंभव है।

योगी सरकार जो कर रही, वह सबके बस की बात नहीं

निकोलो ने महाकुम्भ के आयोजन को लेकर डबल इंजन की सरकार और विशेषकर योगी सरकार व स्थानीय मेला प्रशासन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह खुद योग प्रैक्टिशनर हैं और उन्हें पता है कि योग की शक्ति से क्या कुछ नहीं हो सकता। सीएम योगी की कार्यप्रणाली से प्रभावित दिखे निकोलो का मानना है कि जो योगी जो कर सकते हैं वह किसी और के बस की बात नहीं है।

कभी नहीं सोचा था अपने देश से दूर इस तरह मिलेगी पॉपुलैरिटी

निकोलो को इस बात पर अचरज है कि उन्होंने तो कभी खुद की तुलना हैरी पॉटर का किरदार निभाने वाले एक्टर डैनियल रैडक्लिफ से नहीं की। उनके अनुसार, डैनियल से कहीं ज्यादा सुंदर तो वह खुद हैं, मगर सोशल मीडिया पर भंडारे का खाना खाते किसी शख्स ने उनका वीडियो वायरल कर दिया और तभी से वह हैरी बनकर महाकुम्भ में जादुगरी के मिथकीय विश्वविद्यालय हॉगवर्ड्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक चेतना का पर्व: राष्ट्रपति

निकोलो एक कुशल कैमेरामैन हैं और वह महाकुम्भ यह सोचकर आए थे कि उनकी खींची तस्वीरें उन्हें प्रसिद्धि दिलाएंगी। मगर, महाकुम्भ में मिल रही पॉपुलैरिटी को चमत्कार मानते हुए निकोलो का कहना है कि उन्होंने कभी इस तरह लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने की बात नहीं सोची थी। उनके अनुसार, लोगों से मिल रहा प्यार अभिभूत कर देने वाला है। उन्होंने किस्से-कहानियों में सुना था कि भारत चमत्कार का देश है और अब एक चमत्कार ने ही उनकी जिंदगी बदलकर रख दी है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025
Previous Post

पोर्नस्टार की बालकनी से गिरने से मौत, सेक्स सीन की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

Next Post

अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर घायलों और उनके परिजनों ने सीएम का जताया आभार, दिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhanda 2
मनोरंजन

नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 देखेंगे पीएम मोदी, स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी शुरू

15/12/2025
Anuj Sachdeva
Main Slider

YRKKH सीरियल के एक्टर के साथ मारपीट, मिली जान से मारने की धमकी

15/12/2025
Kareena Kapoor arrived to meet Messi
Main Slider

वानखेड़े स्टेडियम में उतरे फिल्मी सितारे, मेसी से बेटों संग मिलने पहुंची करीना कपूर

14/12/2025
Pawan Singh
मनोरंजन

हमने धमकी नहीं दी… पवन सिंह मामले पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ऑडियो मैसेज

13/12/2025
Vikram Bhatt and Shwetambari remanded to 7 days
Main Slider

विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेताम्बरी को 7 दिन की रिमांड, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

09/12/2025
Next Post
The injured are getting proper treatment on the instructions of CM Yogi

अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर घायलों और उनके परिजनों ने सीएम का जताया आभार, दिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश फरार, यूपी पुलिस ने 20 हजार का इनाम किया घोषित

21/07/2020
Supreme Court

इलेक्टोरल बॉन्ड पर CJI ने SBI की लगाई फटकार, कहा- कल तक दें जानकारी

11/03/2024
Murder

पहले माता-पिता की हत्या कर घर को लगाई आग, फिर बेटे ने भी की आत्महत्या

07/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version