• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: दूसरे चरण में 77 पदों के उम्मीदवार हो चुके हैं निर्विरोध निर्वाचित

Writer D by Writer D
11/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Nikay Chunav

Nikay Chunav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav)  के दूसरे चरण का मतदान प्रदेश के 38 जिलों में जारी है। हालांकि इस चरण के चुनाव में एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 77 पदों के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। इसी तरह अलीगढ़ के पांच सभासद, मेरठ के तीन और गाजियाबाद के एक सभासद का निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया जा चुका है।

नगर पालिका परिषदों में चुने गए हैं 31 सदस्य निर्विरोध

विभिन्न जिलों में नगर पालिका परिषदों के 31 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें एटा नगर पालिका परिषद में सात सदस्य, बदायूं में पांच, बुलंदशहर में चार, इटावा में तीन, कानपुर नगर, कासगंज, बागपत से दो-दो और कन्नौज, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मीरजापुर, सुलतानपुर और हापुड़ नगर पालिका परिषद से एक-एक सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही घोषित किया जा चुका है।

नगर पंचायतों के 36 सदस्य हो चुके हैं निर्विरोध निर्वाचित

इसके अलावा नगर पंचायतों के 36 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें गौतमबुद्ध नगर से 16, एटा से तीन, आजमगढ़, बांदा, कासगंज, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और हाथरस से दो-दो तथा बुलंदशहर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत और हमीरपुर नगर पंचायत से एक-एक सदस्य शामिल हैं।

इन जिलों में आज जारी है मतदान

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav)  के दूसरे चरण का मतदान आज प्रदेश के 38 जिलों में चल रहा है। इन 38 जिलों में मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही शामिल हैं।

Nikay Chunav: आजमगढ़ में पकड़े गए छह फर्जी वोटर, एफ़आईआर दर्ज

निकाय चुनाव (Nikay Chunav)  के पहले चरण में चार मई को ही प्रदेश के 10 नगर निगमों समेत 37 जिलों में मतदान हो चुका है। दोनों चरणों में हुए मतदान की मतगणना 13 मई को होगी।

Tags: Lucknow Newsnikay chunavnikay chunav 2023Nikay Chunav second phaseup news
Previous Post

स्कूल जा रहे छह बच्चों को कार ने कुचला, दो की मौत, चार की हालत गंभीर

Next Post

केजरीवाल ही होंगे दिल्ली के बॉस, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से LG का कद घटा

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

केजरीवाल ही होंगे दिल्ली के बॉस, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से LG का कद घटा

यह भी पढ़ें

विक्की कौशल ने शर्ट उतारकर दिखाए अपने सिक्स पैक ऐब्स

21/07/2020
Raat Akeli Hai

मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म Raat Baaki Hai का पहला टीजर हुआ रिलीज

20/10/2020
Post Office

पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम में करें निवेश, हर महीने होगी इतनी कमाई

21/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version