• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: सोमवार को पांच जिलों के दौरे पर रहेंगे योगी

Writer D by Writer D
30/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। नगर निगम व नगर पालिकाओं में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में भाजपा के बड़े नेताओं की जनसभाएं हो रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को उत्तर प्रदेश के डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में भाजपा की बड़ी जनसभाएं प्रस्तावित हैं। इन जनसभाओं में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के अलावा केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को मुरादाबाद, प्रतापगढ, जौनपुर, वाराणसी तथा गोरखपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे रामलीला मैदान, लाइनपार्क मुरादाबाद तथा दोपहर 01ः25 बजे जी.आई.सी. प्रतापगढ में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। वहीं दोपहर 02ः35 बजे बी.आर.पी. इंटर कालेज, जौनपुर तथा सायं 04 बजे मिनी स्टेडियम, शिवपुर वाराणसी में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें। इसके बाद सायं 05ः55 बजे टाउन हॉल, गोरखपुर में आयोजित जनसभा में विजय का शंखनाद करेंगे। वहीं केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा सोमवार को झांसी के प्रवास पर रहेंगे।

बिजनौर व मुरादाबाद के प्रवास पर रहेंगे भूपेन्द्र चौधरी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सोमवार को बिजनौर व मुरादाबाद के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सुबह 11ः00 बजे रामलीला मैदान, मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री चौधरी सायं 05ः00 बजे नगर पालिका परिषद, बिजनौर चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक के दौरान नगर निकाय चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। तत्पश्चात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को हरदोई, सीतापुर, कुशीनगर तथा गाजीपुर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को फतेहपुर व रायबरेली में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मथुरा तथा पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह वाराणसी में आयोजित बाइक रैली में सम्मिलित रहेंगे।

लोकसभा चुनाव में खड़गे को हराया था, विधानसभा चुनाव में पुत्र को हराएंगे : योगी

सांसद राजवीर सिंह राजू भैया सोमवार को हरदोई में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री मोहसिन रजा सोमवार को अमरोहा व सम्भल में नुक्कड़ सभा तथा जनसम्पर्क करेंगे।

Tags: cm yoginikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

डबल इंजन सरकार में तीसरा इंजन जोड़कर बढ़ाएं विकास की रफ़्तार: एके शर्मा

Next Post

कार से टकराए युवक को सलाह देना चौकी इंचार्ज पड़ा भरी, सड़क पर दौड़ा कर पीटा

Writer D

Writer D

Related Posts

Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Next Post
UP Police SI Exam

कार से टकराए युवक को सलाह देना चौकी इंचार्ज पड़ा भरी, सड़क पर दौड़ा कर पीटा

यह भी पढ़ें

neha-dhupia

नेहा धूपिया ने किस से पहले महेश मांजरेकर के धुलवाए पांच बार हाथ

19/02/2022
Dev Diwali

अलौकिक काशी में भव्य होगी देव दीपावली, जाह्नवी तट पर जगमगाएंगे 10 लाख ‘सितारे’

06/11/2022
CM Bhajan Lal released the poster of Bhagwat Katha

CM भजनलाल ने किया वृद्धाआश्रम में आयोजित भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन

08/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version