• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मुझे ये फालतू का ज्ञान न दें…’, कर्ण के बेटे ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Writer D by Writer D
22/08/2024
in मनोरंजन
0
Nikitin

Nikitin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रावण की तारीफ करना निकितिन (Nikitin) धीर के लिए काफी महंगा साबित हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। निकितिन ‘कर्ण’ पंकज धीर के बेटे हैं। दरअसल बीआर चोपड़ा की महाभारत में पंकज धीर ‘कर्ण’ की भूमिका में नजर आए थे और उनके किरदार को लोगों ने बेहद प्यार किया था। अब ‘कर्ण’ के बेटे के मुंह से रावण की तारीफ लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रही है और निकितिन ने सिर्फ रावण की तारीफ ही नहीं की है, बल्कि उन्होंने अपनी जांघ पर रावण का टैटू भी बनवाया है।

रावण की तारीफ से ज्यादा निकितिन का अपनी जांघ पर रावण का टैटू बनाना लोगों को रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि लोग उन पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल अपने टैटू के बारे में जानकारी देते हुए निकितिन एक वीडियो में ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि रावण हमेशा से जानता था कि उसकी तरह भक्ति कभी कोई और नहीं कर पाएगा। न ही उसकी तरह कोई राजा बन पाएगा। न ही उसके जैसा कोई राक्षस कभी होगा। न ही उसके जैसा कोई ब्राह्मण कभी होगा। कहा जाता है कि रावण जब वीणा बजाता था, तब भगवान धरती पर आते थे और जब रावण अपने अस्त्र चंद्रहास को हाथ में लेता था तब उसके क्रोध से देवता भी डर जाते थे।

ट्रोल हो रहे हैं निकितिन (Nikitin) 

निकितिन (Nikitin)  का ये वीडियो देखने के बाद कुछ लोग उन्हें ये कहते हुए ट्रोल कर रहे हैं कि वीणा जैसे वाद्य का अपनी जांघ पर टैटू बनाना पूरी तरह से गलत है। साथ ही उनके द्वारा रावण की तारीफ भी कइयों को पसंद नहीं आ रही है। लेकिन निकितिन ने भी इन ट्रोलर को करारा जवाब दिया है। इस सिलसिले में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में निकितिन लिखते हैं कि जिन लोगों ने मुझे मेरे टैटू, मेरे शरीर के जिस अंग पर ये टैटू है उसे देखते हुए ज्ञान देने की कोशिश की है, ये पोस्ट उनके लिए है। सबसे पहले तो रावण से ये बात मैंने सीखी है कि मुझे क्या करना चाहिए और मुझे क्या नहीं करना चाहिए। रावण परफेक्ट नहीं था। उसके अंदर भी कई खामियां थीं। लेकिन फिर भी उसके पास सिखाने के लिए काफी कुछ था।

निकितिन (Nikitin) का पलटवार

आगे निकितिन ने कहा है कि दूसरी बात मैं ये कहना चाहता हूं कि वो लोग मुझे सनातन के बारे में ज्ञान देने की कोशिश न करें, जो खुद सनातन के बारे में कुछ भी नहीं जानते। मैं खुद एक सनातनी हूं और मैं मानता हूं कि हमारा शरीर एक मंदिर है और इस मंदिर का कोई भी हिस्सा अशुद्ध नहीं है। आगे से मुझे ये फालतू का ज्ञान न दें।

रावण का किरदार निभा रहे हैं निकितिन (Nikitin) 

दरअसल बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनी टीवी के माइथोलॉजिकल शो ‘श्रीमद रामायण’ में निकितिन धीर रावण का किरदार निभा रहे हैं और यही वजह है कि इस किरदार की याद के चलते उन्होंने रावण का टैटू बनवाया है। निकितिन को जनता शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के विलेन के तौर पर भी जानती है।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsNikitin
Previous Post

UPSC में बिना परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, मिलेगी इतनी ज्यादा सैलरी

Next Post

सलमान-कंगना की सबसे बड़ी भिड़ंत, इस दिन प्रसारित होगा बिग बॉस और लॉकअप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
मनोरंजन

अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण पर एक्शन

17/10/2026
Main Slider

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, 60 करोड़ के पार कमाई

15/10/2026
मनोरंजन

कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान की एंट्री, करिश्मा कपूर संग जमाएंगे रंग

14/10/2026
मनोरंजन

राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’? राजनीतिक हस्तियों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी

14/10/2026
Next Post
Salman-Kangana

सलमान-कंगना की सबसे बड़ी भिड़ंत, इस दिन प्रसारित होगा बिग बॉस और लॉकअप

यह भी पढ़ें

Cold wave outbreak

शीतलहर में विशेष सावधानी जरूरी

21/12/2020
bribe

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

06/01/2021
Death of prisoner

जिला कारागार में हत्या के प्रयास में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत

08/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version