• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्माणधीन सुरंग धंसने से नौ मजदूर दबे, बचाव कार्य जारी

Writer D by Writer D
13/02/2022
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
tunnel collapsed

tunnel collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कटनी। जिले के स्लीमनाबाद के पास शनिवार रात करीब आठ बजे नहर परियोजना की एक निर्माणधीन सुरंग धंसक (tunnel collapse) गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मौके पर काम कर रहे नौ मजदूर दब गए। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

नर्मदा विकास प्राधिकरण (NHI) अमले ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाकर रविवार सुबह तक सात मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। शेष दो मजदूरों को बचाने के प्रयास जारी हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडेय समेत अन्य अधिकारी रातभर मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, स्लीमनाबाद के पास बरगी दायीं तट नहर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को क्रॉस करने के लिए अंडरग्राउंड टनल बनाई जा रही है। शनिवार रात करीब 8.00 बजे यहां काम चल रहा था, तभी नहर की धंसक गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। तत्काल हादसे की सूचना एनएचएआई के इंजीनियरों ने जिला प्रशासन को दी। इसके बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी सुनील जैन मौके पर पहुंचे। रात 11 बजे तक तीन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद जबलपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। रातभर चले रेस्क्यू के बाद सुबह तक कुल सात मजदूरों को अंडरग्राउंड नहर से बाहर निकाल लिया गया है। शेष दो मजदूरों का बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

निर्माणधीन मकान की गिरी दीवार, महिला समेत 2 मजदूरों की मौत

देर रात तक निकाले गए तीनों मजदूर दीपक, नर्मदा व मुन्नीदास पड़कुर गांव, जिला सिंगरौली के रहने हैं। जबकि रवि, सुपरवाइजर गोरेलाल, विजय कुमार, मोतीलाल, इंद्रमणि सभी सिंगरौली जिला के निवासी हैं।

कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि स्लीमनाबाद में नर्मदा घाटी परियोजना की अंडर ग्राउंड टनल का निर्माण चल रहा है। शनिवार को रात करीब 8.00 बजे यहां टनल का निर्माणाधीन हिस्सा अचानक धंसकने लगा। घटना के दौरान नौ मजदूर दब गए थे, जिनमें से सात को सकुशल निकाल लिया गया है। शेष दो मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। एनएचएआई के कर्मचारी और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल है।

निर्माणधीन 21 मंजिला इमारत ढही, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22

हादसे के बाद 30 फीट गहराई में मिट्टी भर गई, जिसके कारण बचाव कार्य में समस्या आ रही थी। रेस्क्यू टीम ने मिट्टी हटाने के लिए गड्ढा किया है, ताकि मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके। घटना की जानकारी लगते ही बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रणय पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर-एसपी से रेस्क्यू की जानकारी ली।

सीएम शिवराज ने दिए घायलों की मदद के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले के स्लीमनाबाद में टनल निर्माण के दौरान हुए हादसे और कुछ श्रमिकों के घायल होने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कटनी जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।

भरभराकर गिरा निर्माणधीन मेडिकल कॉलेज का हिस्सा, डेढ़ वर्षीय बच्ची घायल

उल्लेखनीय है कि बरगी व्यपवर्तन परियोजना की स्लीमनाबाद भूमिगत नहर की लागत 799 करोड़ रुपये व लंबाई 11.95 किमी है। इसका अनुबंध मार्च 2008 में हुआ और इसे 40 माह की अवधि में जुलाई 2011 तक पूर्ण किया जाना था। मुख्यमंत्री ने संबंधितों से जून 2023 तक टनल का कार्य पूरा करने के लिए कहा है। स्लीमनाबाद हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने टनल में फंसे शेष 2 मजदूरों का बचाव कार्य के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि रेस्क्यू के बाद मजदूरों को जल्द से जल्द अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा ने ट्वीट किया कि स्लीमनाबाद क्षेत्र में बरगी नहर परियोजना के अंतर्गत हो रहे टनल निर्माण के दौरान मजदूरों के दबने का समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मजदूर भाई सुरक्षित रहें।

स्लीमनाबाद थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं। धीरे-धीरे मिट्टी हटाई जा रही है। एकदम से मिट्टी नहीं हटाई जा सकती। सभी मजदूर सुरक्षित हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Tags: crime newskatni newsmadhya pradesh newstunnel collapsed
Previous Post

Ukraine Crisis: अगर युद्ध किया तो…, बाइडेन ने पुतिन को दी चेतावनी

Next Post

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
पंजाब

NSEL घोटाले में 13 साल बाद राहत, ₹3,464 करोड़ की संपत्ति बेचने की मंजूरी

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Next Post
kanwariyas

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

वरुण ने किए कियारा आडवाणी के पोज कॉपी, बॉलीवुड सेलेब्स ने किए मजेदार कमेंट

01/11/2021
CM Yogi

कांग्रेस के समय किसान आत्महत्या और भ्रष्टाचारी ऐश करता थाः सीएम योगी

27/04/2024
बीजेपी विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

बीजेपी विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप, महिला बोली- वो मेरी बेटी का है पिता

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version