• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत, CM योगी ने दिये कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Desk by Desk
12/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत, मेरठ
0
जहरीली शराब से मौत

जहरीली शराब से मौत पर सीएम योगी सख्त

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मेरठ और बागपत में जहरीली शराब के सेवन से गत दिनों नौ लोगों की मौत हो गई है। इस जनहानि से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। उन्होंने आबकारी विभाग और पुलिस को  विशेष अभियान चलाकर मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, कुशीनगर, देवरिया, चंदौली और बलिया जिले में  अवैध शराब की बिक्री पर अविलंब रोक लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बाहर के राज्यों की शराब के प्रदेश की सीमा में प्रवेश रोकने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर जहरीली शराब बेचने वालों पर एनएसए लगाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

लखनऊ : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1590 लोगों का ई-चालान

गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के कुछ जिलों में जहरीली शराब से दर्जनाधिक लोगों की मौत हो गई थी। मेरठ  व बागपत  जिले में पिछले 36 घंटों में नौ  लोगों की  शराब पीने से मौत  हो चुकी है जबकि कई अन्य की हालत गंभीर है। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है। बागपत जिले के चमरावल गांव में लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है जबकि मेरठ जिले में भी पांच लोगों श्यामलाल, लामू, शिवकुमार ,बल्लू और सुकन की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।

BJP ने जारी किया थीम सॉन्ग, जन-जन की पुकार, आत्मनिर्भर बिहार

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाने के ग्राम जवही दयाल में जहरीली शराब पीने से मंगलवार रात तीन मजदूरों देवा निषाद (65) पुत्र किशुनी, हीरालाल (35) पुत्र सरका निषाद,  अवध (50) पुत्र राधा किशुन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने अवैध शराब का धंधा बंद कराने के लिए बुधवार सुबह प्रदर्शन किया था। कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना इलाके के छहू गांव में मंगलवार को 45 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, यह मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।

हालांकि, अफसरों ने इस बात से इनकार किया था और इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया था। चंदौली, बलिया और देवरिया में भी जहरीली शराब से लोगों के मरने से लोगों में नाराजगी है। गौरतलब है कि गत वर्ष 2019 में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर व बरेली जिले में जहरीली शराब के सेवन से 70 लोगों की मौत हो गई थी। यह मामला शासन तक पहुंच वुका है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा आदि अन्य राज्यों की शराब किसी भी रूप में उत्तर प्रदेश की सीमा में न पहुंचने देने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Tags: 24ghante online.comCM strict on poisonous liquorcm yogiDeath due to poisonous liquorLatest Uttar Pradesh News in Hindiजहरीली शराब पर सीएम सख्तजहरीली शराब से मौत
Previous Post

आकाशीय बिजली गिरने से खेत में भैंस चरा रहे तीन बच्चों की मौत, दो घायल

Next Post

रिटायर्ड अध्यापक की मंदिर परिसर में निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Desk

Desk

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post

रिटायर्ड अध्यापक की मंदिर परिसर में निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

cm dhami

Uttarakhand Election: सीएम धामी ने परिवार संग किया मतदान

14/02/2022
Investors

चंडीगढ़ रोड शो में उत्तर प्रदेश में निवेश करने को लेकर उत्साहित दिखे निवेशक

27/01/2023
Omicrone variant

इस साइंटिस्ट का दावा, Omicrone वेरिएंट के हर म्यूटेशन पर कारगर है ये दवा

07/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version