• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैंगरेप के बाद गला दबाकर नौ वर्षीय बालिका की हत्या

Writer D by Writer D
28/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Rape

Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार की शाम घर के बाहर खेल रही नौ वर्षीय बालिका का कुछ लोगों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पकड़े जाने के डर से आरोपितों ने बालिका की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद देर रात घर के पास उसका शव फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर डीआईजी आरके भारद्धाज, एसपी अजय कुमार सिंह ने मामले की छानबीन की। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नौ वर्षीय बालिका मोहल्ले के तीन बालकों के साथ रविवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। शाम सात बजे तक घर नहीं पहुंची तो उसकी मां आवाज देकर बुलाने लगी। घर के बाहर खेल रहे अन्य बच्चों से बालिका के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह कहीं दिख नहीं रही है। यह सुन मां के होश उड़ गए। बालिका के गायब होने की खबर लगते ही सभासद समेत आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उसकी मां को लेकर नगर के महुवरिया में चल रहे सत्संग में उसकी खोजबीन की, लेकिन वहां भी नहीं मिली।

भटवा की पोखरी व सहेलियों के यहां भी उसका पता नहीं चला तो किसी ने विंध्याचल के पंडा से उसके लोकेशन के बारे में जानकारी लेने का सुझाव दिया। यह सुन बालिका की मां सभासद व दो लोगों के साथ विंध्याचल पहुंची। लेकिन पंडा भी विचार कर कुछ बता नहीं पाए। रात करीब 11 बजे सभी विंध्याचल से घर लौट आए। साथ गए लोग बालिका की मां को घर छोड़कर लौट रहे थे तो रास्ते में जेठानी के घर के बाहर दीवार के पास बालिका का शव दिखा। बालिका के चेहरे समेत अन्य स्थानों पर कुछ निशान थे। बेटी का शव देख मां दहाड़े मारकर रोने लगी।

उप पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरके भारद्धाज ने बताया कि नगर की एक बालिका का शव देर रात उसके घर के पास मिला है। परिजन उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

पड़ोसी की छत पर मिला बालिका का चप्पल

कटरा कोतवाली के क्षेत्र निवासी बालिका की हत्या के बाद पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू की। डीआइजी ने कहा कि बालिका का शव मिल गया है तो उसका चप्पल कहां है। खोजबीन की गई तो पड़ोस के एक व्यक्ति के मकान की छत पर उसका चप्पल व कंगन मिला। पुलिस ने उस व्यक्ति के यहां हत्या होने की आशंका जताते हुए उसके परिवार के कुछ लोगों के साथ मोहल्ले के अन्य लड़कों के भी घटना में शामिल होने की आशंका पर हिरासत में लिया है।

डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने की जांच

बालिका की हत्या किए जाने की जानकारी होने पर डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने रविवार की रात ही घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। खोजबीन के दौरान पड़ोस के एक व्यक्ति के घर में कुछ मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया।

पड़ोस के एक किशोर समेत दो लोगों पर दुष्कर्म व हत्या करने की आशंका

कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने के बाद उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या करने के मामले में पड़ोस के ही एक किशोर समेत एक अन्य किशोर के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा कि जिसके घर बालिका का चप्पल मिला है, उनके ही घर के किसी सदस्य ने घटना को अंजाम दिया है। उसका पिता चालक है, जो बाहर रहता है। दो चाचा रविवार को घर पर नहीं थे। उसकी मां सत्संग सुनने गई थी। किशोर घर पर अकेला था। उसके यहां बालिका का चप्पल मिलना आशंका पैदा करता है।

Tags: crime newsgangrapemirjapur newsup news
Previous Post

अवैध रूप से ट्रक द्वारा ले जाए जा रहे 40 गौंवंश बरामद

Next Post

फांसी के फंदे पर झूल कर नवविवाहिता ने दे दी जान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Suicide

फांसी के फंदे पर झूल कर नवविवाहिता ने दे दी जान

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

rape

आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, 65 वर्षीय वृद्ध गिरफ्तार

20/12/2020
CM Yogi

इन्वेस्टर्स के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेगा नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

12/03/2024
Veteran actor Dilip Kumar unwell once again, hospitalized

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की एक बार फिर तबीयत नासाज, अस्पताल में हुए भर्ती

30/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version