• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेची गई नौ साल की मासूम बरामद, पिता समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
24/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
human traffking

human traffking

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच के कोतवाली नगर इलाके में बाल श्रम कर रही नौ साल की बच्ची को एक घर से बरामद कर बच्चों के कथित तस्कर बच्ची के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मानव तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बच्चों के लिए विगत 20 वर्षों से कार्यरत स्वैच्छिक संस्था- देहात द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 की को-आर्डिनेटर देवयानी ने बताया कि शनिवार को चाइल्ड लाइन को ईमेल द्वारा जानकारी मिली कि हरदी थाना क्षेत्र निवासी शरीफ नाम का एक व्यक्ति अपने भाई के साथ मिलकर बच्चों की तस्करी कर उन्हें बाल श्रम के लिए पैसे वाले लोगों को बेचने का काम कर रहा है।

ड्रग्स केस में जेल से बाहर आने के बाद भारती सिंह ने किया पहला पोस्ट

उन्होंने बताया कि इस क्रम में इस व्यक्ति ने अपनी ही नौ साल की पुत्री को शहर के कुछ लोगों को बेचने का प्रयास किया था। तमाम लोगों के इनकार के बाद वह बच्ची को एक सेवानिवृत्त महिला को मात्र तीस हजार रूपए में बेचने में सफल हो गया। खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र को सूचित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने देहात संस्था के मुख्य कार्यकारी डाक्टर जितेन्द्र चतुर्वेदी, नगर कोतवाल इंस्पेक्टर अरूण कुमार द्विवेदी, महिला व बाल तस्करी की रोकथाम के लिए प्रशिक्षित विशेष महिला पुलिस उप-निरीक्षिका प्रियंका सिंह व बाल तस्करी की रोकथाम को बनाई गयी दो टीमों को स्वैच्छिक संगठन-देहात व चाईल्ड लाईन के साथ मिलकर एक साथ बहराइच शहर व हरदी क्षेत्र में छापेमारी कर मामले का राजफाश करने के आदेश दिए।उक्त टीम ने जाल बिछाकर रविवार शाम बच्ची को नगर कोतवाली अंतर्गत बड़ी हाट में रह रही रिटायर्ड महिला के आवास से बरामद कर लिया।

चाइल्ड लाइन की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची के पिता शरीफ, चाचा बाबू, रिटायर महिला प्रवक्ता सफिया बेगम व उनके पति अजहर के खिलाफ मानव तस्करी से जुड़ी आईपीसी की धारा 370 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है। बच्ची की कोरोना व स्वास्थ्य जांच कराकर उसे चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में रखा गया है। जांच में आरोप सिद्ध होने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है।  पुलिस ने बीते ढाई माह में सौ से अधिक बच्चों को बचाया है।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsup newsUttar Pradesh news hindi news
Previous Post

दीपिका पादुकोण ने कार्तिक आर्यन से किया वादा

Next Post

हनी सिंह का नया गाना First Kiss हुआ रिलीज

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
honey singh

हनी सिंह का नया गाना First Kiss हुआ रिलीज

यह भी पढ़ें

Imran Khan

पूर्व पीएम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, वारंट लेकर घर पहुंची पुलिस

05/03/2023

बीमा कंपनियों के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह सरगना समेत दो गिरफ्तार

16/06/2021
imran khan

तंगहाली पाकिस्तान में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को मिली 33 बुलेटप्रूफ कार खरीदने की मिली मंजूरी

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version