• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

Writer D by Writer D
13/06/2026
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua

Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के कुख्यात आपराधिक संगठन ट्रेन डी अरागुआ के सरगना हेक्टर रस्टेनफोर्ड गुरेरो फ्लोरेस उर्फ नीनो गुरेरो (Nino Guerrero) को एक सैन्य अभियान में मार गिराया है। ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा की।

ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी सेना की दक्षिणी कमान (SOUTHCOM) ने एक तेज और घातक कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें नीनो गुरेरो (Nino Guerrero) को निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि यह ऑपरेशन वेनेजुएला सरकार के सहयोग से किया गया।

ट्रंप ने साझा किया हमले का वीडियो

ट्रंप ने अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें एक इमारत पर हमला होने और उसके बाद आग लगने का दृश्य दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस दावे को लेकर व्हाइट हाउस, पेंटागन और अमेरिकी दक्षिणी कमान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि ट्रेन डी अरागुआ जैसे संगठनों के लिए अब दुनिया में कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपराधियों और ड्रग माफियाओं को दुनिया के किसी भी कोने से खोज निकालने की क्षमता रखता है।

अमेरिका में आतंकी संगठन घोषित है ट्रेन डी अरागुआ

अमेरिका पहले ही ट्रेन डी अरागुआ को आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। नीनो गुरेरो (Nino Guerrero) के खिलाफ न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में आपराधिक साजिश, ड्रग तस्करी, हिंसा, जबरन वसूली और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने जैसे कई गंभीर आरोप दर्ज थे।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस गैंग का आपराधिक नेटवर्क उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और यूरोप तक फैला हुआ था। अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरेरो की गिरफ्तारी या उसके बारे में जानकारी देने वाले के लिए 50 लाख डॉलर (करीब 48 करोड़ रुपये) तक का इनाम घोषित किया था।

क्या है ट्रेन डी अरागुआ?

ट्रेन डी अरागुआ को वेनेजुएला का सबसे बड़ा और प्रभावशाली आपराधिक गिरोह माना जाता है। इसकी शुरुआत अरागुआ राज्य की टोकोरोन जेल से हुई थी, लेकिन समय के साथ यह एक अंतरराष्ट्रीय अपराध संगठन में बदल गया।

वेनेजुएला से बड़े पैमाने पर हुए पलायन के दौरान इस गैंग ने अपना नेटवर्क कई देशों तक फैला लिया। कोलंबिया, पेरू और चिली समेत कई देशों में इसके सदस्य सक्रिय बताए जाते हैं। संगठन पर हत्या, अपहरण, मानव तस्करी, ड्रग तस्करी और उगाही जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं।

2023 में चला था बड़ा अभियान

सितंबर 2023 में वेनेजुएला सरकार ने करीब 11 हजार सुरक्षाकर्मियों और सैनिकों की मदद से टोकोरोन जेल पर बड़ा अभियान चलाया था। इस कार्रवाई में गैंग के प्रमुख ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन संगठन के कई शीर्ष सदस्य फरार होने में सफल रहे थे।

ट्रंप और उनके सहयोगियों का आरोप रहा है कि अमेरिका के कुछ शहरों में बढ़ती हिंसा और अवैध ड्रग कारोबार के पीछे ट्रेन डी अरागुआ जैसे संगठनों की भूमिका रही है। फिलहाल ट्रंप के ताजा दावे की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Tags: international NewsNino Guerrero
Previous Post

घर के दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने से दूर हो जाएंगे वास्तु दोष

Next Post

देहरादून आईएमए: POP में पहली बार शामिल हुईं 9 महिला अफसर, राष्ट्रपति ने ली सलामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
Main Slider

विश्व बैंक सहायतित SPFM परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

18/09/2026
Next Post
President Murmu

देहरादून आईएमए: POP में पहली बार शामिल हुईं 9 महिला अफसर, राष्ट्रपति ने ली सलामी

यह भी पढ़ें

Saint Asang Dev ji met CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री से पूज्य संत असंग देव ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा

13/09/2025

ह्यूस्टन में चीन के वाणिज्य महादूतावास को ट्रंप ने 72 घंटे ने बंद करने का दिया आदेश

22/07/2020
harish rawat

कांग्रेस से ज्यादा हरीश रावत से मुक़ाबला करेगी बीजेपी

12/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version