• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आधी आबादी के लिए नीता अंबानी ने लॉन्च किया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘हरसर्किल’

Desk by Desk
07/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
नीता अंबानीNita Ambani

नीता अंबानी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बने डिजिटल प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया। यह अपनी तरह का पहला डिजिटल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण और वैश्विक स्तर पर महिलाओं के उत्थान क लिए काम करना है। सहभागिता, नेटवर्किंग और आपसी सहयोग के लिए ‘हरसर्किल’ प्लेटफॉर्म महिलाओं को एक सुरक्षित माध्यम प्रदान करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्पेशल, दिव्यांग महिलाएं : सामाजिक-शैक्षिक आंकलन

‘हरसर्किल’ को महिलाओं के विश्वव्यापी डिजिटल समूह के तौर पर बनाया गया है। इसकी शुरुआत भारतीय महिलाओं के साथ होगी लेकिन दुनिया भर की महिलाओं की भागीदारी का रास्ता भी खुला रहेगा। यह एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो हर उम्र और आर्थिक सामाजिक पृष्ठभूमि वाली महिलाओं की बढ़ती जरूरतों उनकी आकांक्षाओं, महत्वाकांक्षाओं और सपनों को पूरा करेगा।

International Women’s Day : अपनी लाइफ की स्पेशल महिला को भेजें ये मैसेज

लॉन्च के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “जब महिलाएं महिलाओं का ध्यान रखती है तो अविश्वसनीय चीजें होती हैं! मैं अपने जीवन भर मजबूत महिलाओं से घिरी रही, जिनसे मैंने करुणा, लचीलापन और सकारात्मकता सीखी और बदले में वही सीख मैंने दूसरों को देने का प्रयास किया। मैं 11 लड़कियों के परिवार में पली-बढ़ी, जहां मुझे खुद पर विश्वास करना सिखाया गया। अपनी अपने सपनों का साकार करने के लिए बिना शर्त प्यार और विश्वास मुझे अपनी बेटी ईशा से मिला। अपनी बहू श्लोका से मैंने सहानुभूति और धैर्य सीखा। चाहे वह रिलायंस फाउंडेशन में मेरे साथ काम करने वाली महिलाएं हों या राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महिला नेता, हमारे साझा अनुभवों ने मुझे सीखाया हैं कि हमारे संघर्ष और जीत एक दूसरे के साथ गूथे हुए हैं। ”

होली में यूपी के बाहर से आने वालों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य : अमित मोहन प्रसाद

नीता अंबानी ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि हम HerCircle.in के माध्यम से लाखों महिलाओं के लिए समर्थन और एकजुटता का एक विस्तृत सर्किल बना सकते हैं। जिसमें हर महिला का स्वागत होगा। 24×7 वैश्विक नेटवर्किंग, डिजिटल क्रांति एंव सबके सहयोग से ‘हरसर्किल’ सभी संस्कृतियों, समुदायों और देशों की महिलाओं के विचारों और पहल का स्वागत करेगा। समानता और सिस्टरहुड इस प्लेटफ़ॉर्म की विशेषता होगी”

 

हरसर्किल’ महिलाओं से संबंधित सामग्री प्रदान करने के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगा। यह आकर्षक और महिला विकास की सामग्री से भरपूर होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ सकेंगी। यहां वीडियो देखा जा सकेंगे। साथ ही वित्त, कार्य, व्यक्तित्व विकास, सामुदायिक सेवा, सौंदर्य, फैशन, मनोरंजन, रचनात्मक आत्म अभिव्यक्ति के लेख पढ़े जा सकेंगे। महिलाओं की सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भागीदारी को कवर करने वाली समाधान उन्मुख जीवन रणनीतियों के लेख भी यहां मिलेंगे।

अयोध्या : डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने रामलला का किया दर्शन

प्लेटफॉर्म पर रिलायंस का विशेषज्ञ पैनल महिलाओं को स्वास्थ्य, कल्याण, शिक्षा, उद्यमिता, वित्त, परोपकार और नेतृत्व पर मुफ्त सलाह देगा। अपस्किलिंग और जॉब सेक्शन में प्रोफ़ाइल के अनुकूल नौकरी के अवसर भी प्राप्त होंगे। महिलाएं डिजिटल पाठ्यक्रमों के माध्यम से सफल व्यवसायी बनने के गुर भी यहां सीख सकती हैं। हरसर्किल का सोशल नेटवर्किंग हिस्सा केवल और केवल महिलाओं के लिए ही होगा। जबकि विडियो और आर्टिकल वाला सेक्शन सभी के लिए खुला रहेगा। सोशल नेटवर्किंग केवल महिलाओं के लिए ही आरक्षित होने के कारण महिलाएं बिना झिझक नए दोस्त बना सकेंगी और सवाल पूछ सकेंगी। वित्त प्रबंधन और स्वास्थ्य संबंधी सवालों के लिए विशेष चैटरूम बनाया गया है। फिटनेस, गर्भ और पेरेंटिंग संबंधी विषयों के लिए एक विशेष ‘हर गुड हैबिट ऐप ट्रैकर’ भी इसमें उपलब्ध होगा।

बेटी की रिंग सेरेमनी पर आए मेहमानों को भेंट किए पौधे, समारोह को बनाया यादगार

हरसर्किल, डेस्कटॉप और मोबाइल पर खुलने वाली वेबसाइट है। यह गूगल प्ले स्टोर और माई जियो ऐप स्टोर पर मुफ्त उपलब्ध है। हरसर्किल में यूजर्स फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभी यह वेबसाइट अंग्रेजी में उपलब्ध है बाद में अन्य भारतीय भाषाओं में इसे लॉन्च किया जाएगा।

Tags: HerCircle.inNita AmbaniWomen's Day 2021womens dayनीता अंबानीरिलायंस फाउंडेशनरिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी
Previous Post

होली में यूपी के बाहर से आने वालों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य : अमित मोहन प्रसाद

Next Post

Women’s Day: महिलाओं के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन, पारिवारिक मुकदमों का किया निस्तारण

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Special Lok Adalat organized for women

Women’s Day: महिलाओं के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन, पारिवारिक मुकदमों का किया निस्तारण

यह भी पढ़ें

UP Board

UP Board एग्जाम के लिए मॉडल पेपर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

19/12/2023
गल्वन घाटी

गल्वन घाटी में मारे गए थे 60 चीनी सैनिक, भारतीय सेना के नियंत्रण के बाद चीन की बढ़ी चिंता

13/09/2020

यूपी के हर गांव हर शहर पहुंचेगा प्रियंका गांधी वाड्रा का कैलेंडर

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version