• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उभरी ‘नाराजगी’, विपक्ष वेट और वॉच में जुटा

Desk by Desk
11/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में नीतीश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ‘नाराजगी’ के स्वर घटक दलों के साथ-साथ भाजपा और जदयू में उभरने लगे हैं। ऐसे में तय माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विपक्षी दल इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

बिहार में मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार में 17 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी। इसके बाद भाजपा के बाढ़ से विधायक और वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु ने नाराजगी जताते हुए सवर्णो की उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही दागियों को मंत्रिमंडल में शामिल करने का आरोप लगा दिया।

इसके बाद से ही इसके कयास लगाए जाने लगे थे जदयू में भी देर-सबेर नाराजगी उभर कर सामने आएगी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से जदयू में आए जमां खान को भी मंत्री बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि इसे लेकर जदयू में नाराजगी है। इस बीच, जदयू के एक विधायक ने गुरुवार को नाराजगी जाहिर कर ही दी।

खेसारी के गाने ‘रंग बरसे भींजे चुनर चोली’ रिलीज, 30 लाख से अधिक हुए व्यूज

गोपालपुर विधानसभा से जदयू के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। मंडल ने बताया कि आलाकमान से आश्वासन मिला था कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। मैं मंत्री पद नहीं मिलने पर आश्चर्यचकित हूं। उन्होंने हालांकि नाराजगी की बात से इनकार किया।

उन्होंने कहा, पूरे बिहार में जाति का सबसे मजबूत नेता हूं। मेरी दावेदारी अन्य सभी विधायकों से ज्यादा मजबूत है। मंत्री बनने को लेकर आश्वस्त था। उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि मुझमें ही कोई कमी रह गई होगी, तभी तो नहीं बनाया। उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे।

इधर, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी मंत्रिमंडल विस्तार में उनकी पार्टी के किसी के नाम नहीं रहने पर नाराज बताए जा रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की है। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल आज कहते हैं कि सभी लोगों को मंत्री बनने की इच्छा होती है, लेकिन कुछ ही लोग मंत्री बनते हैं।

विधायक ज्ञानु की नाराजगी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह परिवार का मामला है, इसे ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। मिलकर सबकुछ ठीक कर लिया जाएगा। बहरहाल, इस नाराजगी को लेकर विपक्ष वेट और वॉच की स्थिति में है। विपक्ष के नेता अभी इस मसले पर ज्यादा कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं।

Tags: Assembly Electionsbiharcabinet expansionnitish governmentresentmentनाराजगीनीतीश मंत्रिमंडल विस्तारनीतीश सरकारबिहारमंत्रिमंडल विस्तारविधानसभा चुनाव
Previous Post

समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा में जातीय जनगणना कराने की मांग

Next Post

भाजपा के विशाल स्वरूप में पंडित जी का मंत्र व दृष्टि है : जेपी नड्डा

Desk

Desk

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
जेपी नड्डा JP Nadda

भाजपा के विशाल स्वरूप में पंडित जी का मंत्र व दृष्टि है : जेपी नड्डा

यह भी पढ़ें

Durgesh Pathak

नहीं थम रही AAP की मुश्किलें, अब पार्टी के इस नेता को ईडी ने भेजा समन

08/04/2024
arrested

50 हजार रुपये का इनामी अपराधी उत्तराखंड से गिरफ्तार

28/01/2022
neck pain

गर्दन के दर्द से है परेशान, राहत के लिए करें ये काम

08/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version