• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश जी, वहां पहुंच रहा हूं, रोक सको तो रोक लीजिए : तेजस्वी

Writer D by Writer D
06/12/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tejasvi Yadav

Tejasvi Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में पटना गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन की प्रशासन से इजाजत नहीं मिलने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विपक्ष के नेताओं के साथ धरना दिया।

धरना की पहले से अनुमति नहीं लिए जाने के कारण प्रशासन ने जब इजाजत नहीं दी तब श्री यादव ने शनिवार को ट्वीट कर चुनौती देते हुए कहा, “गोडसे को पूजने वाले लोग पटना पधारे हैं। उनके स्वागत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को कैद कर लिया ताकि गांधी को मानने वाले लोग किसानों के समर्थन में गांधी जी के समक्ष संकल्प ना ले सके। नीतीश जी, वहां पहुंच रहा हूं। रोक सको तो रोक लीजिए।”

इसके बाद श्री यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान पहुंच गए और गांधी मैदान के गेट नंबर चार के बाहर धरना पर बैठ गए तथा नारेबाजी करने लगे। आखिरकार प्रशासन ने गांधी मैदान का छोटा गेट खोल दिया। इसके बाद श्री तेजस्‍वी यादव अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मूर्ति के पास पहुंचे और किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए अपना संकल्‍प पत्र पढ़ा।

अमेरिकी उप राष्‍ट्रपति भवन में होगी मह‍िलाओं की हनक, हैरिस ने बनाई मह‍िला ब्रिगेड

श्री यादव ने नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी और काला कानून बताते हुए केंद्र सरकार से इसे अविलंब वापस लेने की मांग की । उन्होंने कहा कि केंद्र के किसान और मजदूर विरोधी फैसलों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सहभागी हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार आज जो बातचीत कर रही है, वह कानून बनाने से पहले होनी चाहिए थी। उन्होंने राज्य के सभी किसानों और संगठनों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की और आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र को भी प्राइवेट कंपनियों को देने की साजिश रच दी है।

धरना पर मौजूद प्रमुख लोगों में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री आलोक मेहता, श्याम रजक और दानापुर के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव शामिल थे।

Tags: bihar newsBihar News in Hindibihar politcal newsfarmer protest in biharNational newsNitish Kumartejasvi yadav
Previous Post

जानें कब लग रहा है साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण

Next Post

केंद्र सरकार के तीनों कानून किसान के लिए डेथ वारंट हैं : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

केंद्र सरकार के तीनों कानून किसान के लिए डेथ वारंट हैं : अखिलेश

यह भी पढ़ें

कोरोना संक्रमण

हैदराबाद : सरकारी हॉस्टल में 14 दृष्टिहीन छात्र कोरोना पॉज़िटिव

29/07/2020
Dalai Lama

कभी भी जेफरी से नहीं मिला… Epstein विवाद पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी

08/02/2026
Sanjay Dutt wife Manyata Dutt

बच्चों के साथ फोटो शेयर कर बोलीं मान्यता- कोई शिकायत नहीं, बस हमेशा साथ रहें

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version