• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब कभी आपके साथ नहीं आएंगे… सदन में नीतीश कुमार का RJD पर प्रहार

Writer D by Writer D
04/12/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Kumar

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज (गुरुवार) चौथा दिन है। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र को चेतावनी देते हुए कहा कि पहले हम आप लोगों के साथ सहयोग करते रहे, लेकिन जब आप लोग गड़बड़ करने लगे तो हमने दूरी बना ली। सीएम ने स्पष्ट कहा, “अब कभी आपके साथ नहीं आएंगे। आप लोग गड़बड़ करते हैं।”

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बयान पर आरजेडी ने भी कड़ा जवाब दिया। पार्टी के सचेतक कुमार सर्वजीत ने कहा, “आपकी कौन सी बात हम मानें? जब आप हमारे साथ होते हैं तो कहते हैं कि बीजेपी संविधान खत्म कर देगी, और जब बीजेपी के साथ जाते हैं तो कहते हैं कि केंद्र सरकार बिहार का सहयोग कर रही है।”

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गिनाए अपने कार्यों का ब्योरा

सदन में मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जनता का धन्यवाद किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

सीएम (Nitish Kumar) ने कहा कि अब बिहार में डर का माहौल नहीं है। पहले हिंदू-मुस्लिम में झगड़े आम थे। 2005 के बाद कब्रिस्तान से लेकर मंदिर तक की घेराबंदी की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया और कई नए स्कूल खोले गए। वर्तमान में बिहार में नियोजित शिक्षकों की संख्या 5 लाख 20 हजार है।

स्वास्थ्य क्षेत्र पर उन्होंने कहा कि 2006 से हॉस्पिटल में मुफ्त दवा और इलाज की सुविधा दी जा रही है। अब हर महीने पीएचसी में 11,000 से अधिक मरीज आते हैं।

बिहार में विकास के नए आयाम

मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) ने कहा कि बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। पीएमसीएच को 2,500 बेड का हॉस्पिटल बनाया जा रहा है, जबकि आईजीआईएमएस में 3,000 बेड का हॉस्पिटल निर्माणाधीन है। उन्होंने पुल और पुलियों के निर्माण का भी उल्लेख किया। अब बिहार के किसी भी कोने से पटना पहुंचने में महज पांच घंटे लगते हैं।

सीएम ने यह भी बताया कि बिहार में पांच एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है, ताकि सड़क यातायात और कनेक्टिविटी और बेहतर हो सके।

Tags: Nitish Kumar
Previous Post

Royal Enfield Bullet 650 vs Goldstar 650: पावर में किसका दबदबा? जान ले अंतर

Next Post

हल्द्वानी से दिल्ली जा रही बस NH-9 पर पलटी, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
CM Dhami's instructions showed immediate effect
उत्तराखंड

सीएम धामी के निर्देश का दिखा त्वरित असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

11/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

11/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी को दी बधाई

11/07/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास : मुख्यमंत्री

11/07/2026
Next Post
Haldwani-Delhi bus overturns on NH-9

हल्द्वानी से दिल्ली जा रही बस NH-9 पर पलटी, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें

Anshuman Singh

पंचतत्व में विलीन हुए राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

08/03/2021
CM Yogi

मुख्यमंत्री को सौंपा गया राष्ट्रीय जल पुरस्कार

07/11/2024
Pitru Paksha

इस तिथि पर करें अविवाहित मृत परिजनों का श्राद्ध, ऐसे मिलेगी पितृदोष से मुक्ति

12/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version