• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालू यादव से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे नीतीश कुमार, डॉक्टरों से जाना हाल

Writer D by Writer D
06/07/2022
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
Nitish Kumar

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) का हाल जानने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लालू का हाल जानने पहुंचे थे। उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं और लालू के जल्द ठीक होने की कामना की। इससे पहले लालू प्रसाद यादव की बेटी ने भी उनकी तस्वीरें शेयर की थीं, जो काफी भावुक करने वाली थीं।

सीएम नीतीश (Nitish Kumar) ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) से पटना स्थित पारस अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना है। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार ने घोषणा की लालू के इलाज में जो भी खर्च आएगा उसका वहन राज्य सरकार करेगी।

इससे पहले मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव से फोन पर बात करके उनके पिता लालू यादव का हाल जाना था। खबर है कि एयर एम्बुलेंस से लालू यादव को दिल्ली लाया जाएगा।

Image

लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने आज बुधवार को बताया कि अभी पिता की तबीयत स्थिर है। वह बोले कि उनकी (लालू) किडनी और हार्ट का इलाज शुरू से ही दिल्ली के AIIMS में चलता रहा है। वहां के डॉक्टरों को उनकी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी है। इन्हें हम आगे के इलाज के लिए दिल्ली लेकर जाएंगे।

लालू यादव की हालत स्थिर, एयर एंबुलेंस से जाएंगे दिल्ली

तेजस्वी ने आगे कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया था। जब से लालू जी एडमिट हुए हैं तब से लगातार मुख्यमंत्री भी जानकारी ले रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी से भी हमारी बात हुई है। सब यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द लालू जी ठीक हो जाए।

गिरने की वजह से लालू को हुआ था फ्रैक्चर

लालू रविवार को चोटिल हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर वह सीढ़ियों से गिर गए थे। इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया और कमर में भी चोट आई। रविवार को लालू एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करके वापस घर तो आ गए मगर सोमवार सुबह तड़के 3 बजे उनकी हालत गंभीर हुए और उन्हें आनन-फानन में पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Tags: bihar newsLALU YADAVNational newsNitish Kumar
Previous Post

सीएम बनने के बाद दूल्हा बनेंगे भगवंत मान, डॉ गुरमीत संग कल रचाएंगे दूसरी शादी

Next Post

सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

cm dhami

हरेला पर्यावरण संरक्षण को प्रकृति से जोड़ने वाला पर्व है: धामी

16/07/2022
Malai Egg Curry

सर्दियों में आपके लिए खास Egg Curry बनाने की विधि

18/12/2025
Gadar 2

रिलीज से पहले ही वायरल हुआ फिल्म ‘गदर 2’ का एक्शन सीन

03/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version