• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश कुमार फिर बिहार मुख्यमंत्री की कमान संभालेंगे : शाहनवाज

Desk by Desk
10/11/2020
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
शाहनवाज Shahnawaz Hussain

शाहनवाज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज दावा किया कि चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में महागठबंधन को आगे बताया जा रहा है लेकिन कल मतों की गिनती के बाद जब चुनाव परिणाम आएगा तो वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में होगा ।

सपा के गढ़ में 56 साल बाद राज्यसभा में पहुंचने वाली इटावा की दूसरी बहू बनीं गीता शाक्य

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज कहा कि बिहार में संपन्न तीनों चरणों के चुनाव में जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर खासा उत्साह रहा और भारी संख्या में मतदाताओं ने रजाग के पक्ष में वोट किया है। हालांकि अंतिम चरण के मतदान के बाद 07 नवंबर की शाम में जो एग्जिट पोल दिखाए गए थे उसमें बढ़त भले ही महागठबंधन को मिलता दर्शाया गया हो लेकिन 10 नवंबर के एग्जैक्ट पोल (वास्तविक मतगणना) के नतीजे राजग के पक्ष में आएंगे। उन्होंने कहा कि कल ही दोपहर 12 बजे तक यह तय हो जाएगा कि बिहार में भारी बहुमत से राजग सरकार बनने जा रही है और श्री नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे।

पुंछ : सेना को मिली बड़ी सफलता, LOC के पास हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

श्री हुसैन ने कहा कि सभी को याद होगा कि वर्ष 2015 में एग्जिट पोल में राजग की सरकार बनने की ओर इशारा किया गया था लेकिन उस वक्त यह गलत साबित हुआ था । उस समय राजग में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि इसी तरह अब तक कई एग्जिट पोल गलत साबित हो चुके हैं। इसके पीछे की वजह एग्जिट पोल का सैंपल साइज होता है जो कि राज्य की आबादी के हिसाब से काफी छोटा होता है इसलिए वास्तविक स्थिति नही आ पाती है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर आंकलन करती है और इस लिहाज से भाजपा का सैंपल साइज एग्जिट पोल के सैंपल साइज के कई गुना बड़ा होता है। इसी आंकलन के आधार पर वह यह कह सकते हैं कि एग्जिट पोल के नतीजे महागठबंधन के लोगों के लिए दो दिन की खुशी लेकर आई है। कल जब एग्जैक्ट पोल की मतगणना शुरू होगी तो भारी बहुमत से राजग की सरकार बिहार में फिर से वापसी करेगी और बिहार के हित में फिर से अगले पांच साल के लिए श्री नीतीश कुमार सुशासन और विकास का राज स्थापित करेंगे।

Tags: Bihar Assembly 2020Bihar Assembly ElectionBihar electionbihar election 2020National news
Previous Post

हम बिछुड़े को वापस नहीं ला सकते लेकिन परिवार की जिम्मेदारी हमारी : शिवराज

Next Post

धनतेरस के दिन सोना चांदी के साथ साथ खरीदें ये चीज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

06/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

06/10/2026
Next Post
Dhanteras

धनतेरस के दिन सोना चांदी के साथ साथ खरीदें ये चीज

यह भी पढ़ें

fake passport

अंतरराष्ट्रीय फर्जी पासपोर्ट व वीजा के रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार

20/08/2022
डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

भाजपा ने दलितों-पिछड़ों की राजनीति में भागीदारी को किया मजबूत : डॉ. निर्मल

25/08/2020
Dimple Kapadia-Boney Kapoor-Ranveer Kapoor

डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर बनेगे रणवीर कपूर के पैरेंट्स, शूटिंग शुरू

11/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version