• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निवेश मित्र पोर्टल देगा वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक में सिंगल विंडो क्लीयरेंस

Writer D by Writer D
08/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Nivesh Mitra

Nivesh Mitra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) GIS-23 में आए 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने के लिये युद्धस्तर पर काम कर रही है। योगी सरकार को लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग के क्षेत्र में भी निवेश के कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। स्वयं सीएम योगी भी कई अवसरों पर प्रदेश में लॉजिस्टिक (Logistics) व वेयरहाउसिंग (Warehousing) यूनिट्स की वकालत कर चुके हैं। इसी क्रम में बुधवार को नई वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स पालिसी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिये यूपी वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स समिट 2023″ का आयोजन किया गया। सीआईआई और उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीसीडा) ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे उद्यमियों की ओर से विचार एवं सुझाव व्यक्त किए गए।

गौतमबुद्धनगर में बना 800 एकड़ का मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब (Logistics Hub)

समिट में यूपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीसीडा) के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने बताया कि GIS-23 में यूपी वेयरहाउस एवं लॉजिस्टिक सेक्टर (LogisticsSector) को प्राप्त कुल एमओयू के 10 प्रतिशत के बराबर निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में एक्सप्रेस-वे के आसपास के क्षेत्र को वेयरहाउस एवं लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जायेगा। गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र में 800 एकड़ का मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब बनाया गया है, जिसमें जल, भूमि और वायु तीनों संचार माध्यम शामिल हैं। निवेश मित्र पोर्टल पर वेयरहाउस एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली उपलब्ध है I

वेयरहाउस मैनेजमेंट सिस्टम आज उद्योग जगत के लिए समय की मांग बन गया

सीआईआई यूपी राज्य परिषद के अध्यक्ष आकाश गोयनका ने कहा कि ई-कॉमर्स तथा व्यापार प्रौद्योगिकी में हुए विकास तथा मेक इन इंडिया पहल के फल स्वरुप वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक क्षेत्र को विशेष महत्व मिला है। वैश्वीकरण एवं उदारीकरण के आज के इस युग में वस्तुओं एवं सेवाओं की सीमा पार आवाजाही कई गुना बढ़ गई है, जिसके कारण एडवांस वेयरहाउस मैनेजमेंट सिस्टम आज उद्द्योग जगत के लिए समय की मांग बन गया है I

एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : सीएम योगी

अडानी यूपी में वेयरहाउसिंग फैसिलिटीज में लगाएगी सेटअप

सीआईआई यूपी राज्य परिषद की उपाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग और रसद नीति 2023 इस क्षेत्र को यूपी की अर्थव्यवस्था का एक अभिन्न अंग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उत्तर प्रदेश में व्यापक वेयरहाउस एवं लोजिस्टिक्स नेटवर्क स्थापित करने हेतु सीआईआई अपने सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के माध्यम से सरकार को तकनीकी परामर्श मैहया कराने हेतु सदैव ततपर है। अडानी लोजिस्टिक्स के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारणी अधिकारी के विक्रम जयसिंघानी ने बताया कि अडानी लॉजिस्टिक्स का पूरे देश में 60 million sqft . के बराबर वेयरहाउसिंग फैसिलिटीज स्थापित करने का संकल्प है, जिसमें से अकेले उत्तर प्रदेश में तीस हज़ार sqft क्षेत्र में वेयरहाउसिंग एवं लोजिस्टिक्स सेटअप लगाने का प्लान है।

Tags: Lucknow NewsNivesh Mitra in UPNivesh Mitra Portalup newsYogi News
Previous Post

एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : सीएम योगी

Next Post

सीएम धामी ने रुड़की को दिया विकास परियोजनाओं का तोहफा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपी के लिए ₹3,210.76 करोड़ का बजट मंजूर, विकास कार्यों और मजदूरी को मिलेगी रफ्तार

13/07/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने रुड़की को दिया विकास परियोजनाओं का तोहफा

यह भी पढ़ें

Banana Crops

यूपी के केला उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी, CISH ने खोजा फसल को बर्बाद करने वाले रोग का इलाज

05/10/2024
चंकी पांडे बेटी अनन्या पांडे

चंकी पांडे ने बताया- अनन्या को फिल्मों में काम करने के लिए नहीं किया फोर्स

08/08/2020

मेकर्स ने जारी किया फिल्म “राग – म्यूजिक ऑफ लाइफ” का फर्स्ट ऑफीशियल पोस्टर

10/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version