Main Sliderजम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में रात के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार को न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि आज शाम तक लद्दाख के कारगिल जिले में और ऊंचाईयों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। साल के आखिर तक बड़ी बर्फबारी की संभावना नहीं है।

40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि ‘चिल्लई कलां’ 31 जनवरी तक चलेगी। इस समय के दौरान एक बड़ी बर्फबारी को अच्छा माना जाता है क्योंकि इसी से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी बारहमासी जलाशयों को पानी मिलता है।

इस बीच रविवार को श्रीनगर में माइनस 5.2, पहलगाम में माइनस 5.9 और गुलमर्ग में माइनस 7.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 18.1, कारगिल में माइनस 17.8 और द्रास में माइनस 22.7 था। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 4.2, कटरा में 5.7, बटोटे में 0.7, बेनिहाल में माइनस 2.6 और भद्रवाह में माइनस 1.8 दर्ज हुआ।

 

Related Articles

Back to top button