• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर

Writer D by Writer D
07/04/2021
in Categorized
0
shaktikant das

shaktikant das

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संकट के इस दौर में भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के विकास को गति देने को ध्यान में रखते हुए प्रमुख नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है जिससे घर, कार आदि पर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद धुमिल हो गई है।

मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद आरबीआई के गवर्नर शक्ति कांता दास ने समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य नीतिगत दरें यथावत रखी गई है। रेपो रेट को 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि रेपो दर चार प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत पर यथावत है। इसके साथ ही एमएसएफ 4.25 प्रतिशत और बैंक दर 4.25 प्रतिशत पर स्थिर है। ये दरें अब तक के रिकॉर्ड निचले स्तर पर हैं।

सभी भारतीय वित्तीय संस्थानों को 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जाएगा: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास pic.twitter.com/yCnKw79Kkb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2021

श्री दास ने कहा कि कोरोना का प्रसार बढ़ने के बावजूद अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। हाल में हालांकि जिस तरह से मामले बढ़े हैं, उससे थोड़ी अन‍िश्चिचतता पैदा हुई है।

उन्होंने कहा, “हाल में देश के कई राज्यों में कोरोना के जिस तरह से मामले बढ़े हैं, उससे थोड़ी अन‍िश्चिचतता बढ़ी है, लेकिन भारत चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।”

IPL 2021: RCB को डबल झटका, पडिक्कल के बाद डैनियल सैम्स हुए कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक रुख को उदार बनाए रखा है। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि फिलहाल अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, “देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामले बढ़ने की वजह से ग्रोथ आउटलुक पर अनिश्चितता बनी है। कई राज्य सरकारों द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए जा रहे प्रतिबंध की वजह से आर्थिक रिकवरी को झटका लग सकता है।”

वित्त वर्ष 2021 22 के लिए आरबीआई ने विकास अनुमान को 10.5 फीसदी पर यथावत रखा है। नए कर्ज उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय कंपनियों को 50,000 करोड़ रुपये की मदद देने का प्रावधान किया गया है।

फारूक अब्दुल्ला दोबारा हुए कोरोना पॉजिटिव, SKIMS सौरा हॉस्पिटल में भर्ती

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के हिसाब से साल 2021 की चौथी तिमाही में महंगाई दर पांच फीसदी, साल 2021-22 की पहली तिमाही में 5.2 फ़ीसदी, साल 2021-22 की दूसरी तिमाही में 5.2 फीसदी और साल 2022 की तीसरी तिमाही में 4.4 फ़ीसदी रहने का अनुमान है। चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में महंगाई दर 5.1 फ़ीसदी रह सकती है।

Tags: Business NewsRBI newsrepo ratereverse repo rateShaktikant Das
Previous Post

पुलिस टीम को देखकर कर्मनाशा नदी में कूदे तीन पशु तस्कर, सिर में चोट लगने से मौत

Next Post

विराट कोहली बने विवो के ब्रांड एंबेसडर, कंपनी ने की घोषणा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Next Post
virat kohli

विराट कोहली बने विवो के ब्रांड एंबेसडर, कंपनी ने की घोषणा

यह भी पढ़ें

Galwan valley clash

चीन के PLA ने लद्दाख पर सैन्य टुकड़ी को उलझा दिया

06/10/2020
यूपी निर्यात को हब UP Export to Hub

सीएम योगी- यूपी में मेडिकल डिवाइस पार्क व फार्मा के क्षेत्र में असीम सम्भावनाएं

18/09/2020
Rahul Gandhi

राहुल गांधी के कार्यक्रम में लहराए गए खालिस्तानी झंडे, SFJ चीफ पन्नू ने मोदी के लिए कही ये बात

31/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version