• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास एवं सुरक्षा के पैमाने पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा : योगी

Writer D by Writer D
22/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि युवा किसान,महिलाओं के हित के साथ अगर कोई भी खिलवाड़ करेगा तो उस दोषी को सीधे जेल भेजा जायेगा,विकास एवं सुरक्षा के पैमाने पर कोई समझौता नहीं होगा।

श्री योगी ने आज यहां कलेक्टेट परिसर में आयोजित कल्याणकारी योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर उन्होंने 16 परियोजनाओं का लोकार्पण जिसकी कुल लागत 60.75 करोड एवं 11 परियोजनाओं का शिलान्यास जिसकी कुल लागत 75.6018 करोड़ का रिमोट दबाकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद की अलख जगाने वाले प0 श्यामनरायन पाण्डेय (हल्दी घाटी) की धरती पर 136 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए जिले वासियों को बधाई देता हॅू। उन्होंने कहा कि विकास शासन की प्राथमिकता है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब शपथ ग्रहण की तो उन्होंने कहा था कि गरीब से गरीब व्यक्ति को योजना का लाभ दिया जाये। किसी भी व्यक्ति से भेद-भाव नहीं किया जाये सभी को योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।

मऊ में परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी… https://t.co/tPsy3uUvbB

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 21, 2020

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्रदेश एवं देश के हर किसान को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसमें हर किसान को प्रतिवर्ष तीन किश्तों में 6 हजार रूपये देकर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानो को उनकी उपज का एवं गन्ना मूल्यों का भुगतान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है कृषि बिल पास किया गया है जिससे किसान अपना अनाज कहीं भी बेच सकता है। इससे किसानाें को विचैलियों से मुक्ति मिलेगी एवं उनकी आय दुगुनी होगी तथा एमएसपी बन्द नही होगा, मण्डिया बन्द नही होंगी जहाॅ अधिकतम मूल्य मिलेगा किसान वहा अपना उपज बेज सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा किसान, महिलाओं के हित के साथ कोई भी खिलवाड़ करेगा तो उस दोषी को सीधे जेल भेजा जायेगा। विकास एवं सुरक्षा के पैमाने पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

एसटीएफ ने फरार हत्यारोपी इनामी अपराधी को जौनपुर से किया गिरफ्तार

श्री योगी ने कहा कि देश की 135 करोड़ जनसंख्या ही हमारा परिवार है और उनके चेहरों पर खुशहाली लाना यही प्रधानमंत्री श्री मोदी का संकल्प है और उसी संकल्प केे लिए वह दिन-रात परिश्रम कर रहें है एवं देश की जनता के साथ सुख-दुख में खड़े होते दिखाई देते है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए भी प्रदेश की 24 करोड़ आबादी ही हमारा परिवार है और इनसे तहत हम कुछ सोच भी नही सकते। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के चेहरे पर खुशीहाली हो, इनके जीवन में मंगल हो और इन सबको न/न केवल विकास की योजनाओं के साथ जोड़ना बल्कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य भी हमारी सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की इन योजनाओं को लोगो तक पहुंचाने के साथ-साथ विकास की योजनाओं पर इनका अधिकार होना चाहिए सड़क बननी चाहिए, बिजली आनी चाहिए, शुद्ध पेय जल की व्यवस्था, बाढ़ से बचाव की व्यवस्था,बन्द पड़ चुके कर-कारखानो को फिर से प्रारम्भ होना चाहिए और युवाओ को रोजगार और नौकरी मिलनी चाहिए, यह सभी कार्य हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पौने चार वर्ष में हमारी सरकार द्वारा 3.75 लाख युवाओ को रोजगार दिया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागाें में नौकरियां दी गयी। हमारी सरकार द्वारा हर किसान को बीज, खाद, हर व्यापरी को सुरक्षा, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया जा रहा है।

Tags: cm yogilatets political newspolitical newsup newsUP politics# News
Previous Post

कोरोना महामारी से आपकी लड़ाई को कमजोर बनाता है धूम्रपान

Next Post

सपा से गठबंधन पर शिवपाल की दो टूक, कहा- जिसको एलायंस करना वो बात करें

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Shivpal Yadav

सपा से गठबंधन पर शिवपाल की दो टूक, कहा- जिसको एलायंस करना वो बात करें

यह भी पढ़ें

Constitution Day

देश की राजनीतिक व्यवस्था के लिए रूपरेखा तैयार करता है संविधान: अनुज कुमार झा

26/11/2024
CM Yogi

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 3572 नवनियुक्त युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

24/08/2026

मनीष तिवारी की किताब में मनमोहन सरकार पर वार, 26/11 को लेकर उठाए सवाल

23/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version