• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र सरकार में कोई संकट नहीं : शरद पवार

Desk by Desk
21/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शरद पवार Sharad Pawar

शरद पवार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी भूचाल के बीच रविवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख पर सोमवार या मंगलवार तक फैसला लिया जा सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करके और आपसी सहमति से ही इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि इस पूरे मामले से सरकार की छवि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

शरद पवार ने कहा कि पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जो पत्र लिखा उसके कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह के पत्र के दो हिस्से हैं। हालांकि पत्र में 100 करोड़ रुपये की वसूली की बात कही गई है लेकिन ये पैसा किसके पास गया, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं शरद पवार ने ये भी कहा कि परमबीर सिंह द्वारा दिए गए पत्र पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। 

The allegations against the Maharashtra Home Minister are serious: NCP Chief Sharad Pawar on former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh's letter to CM pic.twitter.com/3ofawNmDer

— ANI (@ANI) March 21, 2021

उद्धव सरकार बताए सचिन वाजे को किसके दबाव में लाया गया?

महाराष्ट्र सरकार में कोई संकट नहीं

इसके अलावा शरद पवार ने सचिन वाजे को लेकर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि सचिन वाजे की नियुक्ति मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने नहीं की थी बल्कि परमबीर सिंह ने की थी। शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार पर कोई संकट नहीं है लेकिन अनिल देशमुख के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फैसला लेंगे।
 

कमिश्नर रहते हुए गृह मंत्री पर नहीं लगाए आरोप

शरद पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास फैसला लेने का अधिकार है। उन्होंने आगे कहा कि यह जांच का विषय है कि कमिश्नर रहते हुए उन्होंने गृह मंत्री पर आरोप नहीं लगाया था। शरद पवार ने आगे कहा कि इस मामले से सरकार की छवि पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो सकती है।

हालांकि इस मामले में शरद पवार ने जूलियो रिबेरो से इसकी जांच कराने की भी बात कही। बता दें कि जूलिया रिबेरो महाराष्ट्र के चर्चित और बेदाग छवि वाले पुलिस अफसर हैं। 

Tags: Anil Deshmukhanil deshmukh newsIndia News in HindiLatest India News UpdatesMaharashtra politicsmumbaisachin vaze rankSachin Wazesachin waze newsSharad Pawarsharad pawar newssharad pawar on anil deshmukhSharad pawar partyuddhav thackerayअनिल देशमुखशरद पवारशरद पवार फोटोशरद पवार भाषणसचिन वाजेसचिन वाजे प्रकरण
Previous Post

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला हुए कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

Next Post

शरद पवार की बातें हैरान करने वाली, अनिल देशमुख का इस्तीफा जरूरी: फडणवीस

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
देवेंद्र फडणवीस Devendra Fadnavis

शरद पवार की बातें हैरान करने वाली, अनिल देशमुख का इस्तीफा जरूरी: फडणवीस

यह भी पढ़ें

Atishi Marlena

आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, AAP विधायक दल की नेता चुनी गईं

17/09/2024
Electric Car

भारत में जल्द इलेक्ट्रिक कार होगी लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेगी 150 km

12/03/2022
women arrested

इनामी महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार

21/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version