• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 जून के बाद कोई भी पात्र नहीं रहेगा किसान सम्मान निधि से वंचित, जानें योगी सरकार का प्लान

Writer D by Writer D
24/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
PM Kisan Samman Nidhi

pm kisan samman nidhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( Kisan Samman Nidhi) के तहत वृहद संतृप्तीकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अभियान 10 जून तक चलेगा। इसके बाद कोई किसान यह नहीं कहेगा कि पात्र होने के बाद उसको सम्मान निधि नहीं मिली। तकनीक भ्रष्टाचार पर तो प्रहार करती है साथ ही पात्रों को भी किस तरह लाभ पहुंचाती है यह कार्यक्रम उसका उदाहरण बनेगा। बुधवार को लोकभवन में मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 55000 ग्राम पंचायतों में यह अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक गांव में कृषि विभाग राजस्व बैंक व अन्य सभी संबंधित विभागों की टीम शिविर लगाएगी जिनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ( Kisan Samman Nidhi) में आधार वेरिफिकेशन के साथ-साथ निधि सत्यापन का काम भी होगा।

उन्होंने कहा कि किसान और श्रमिक किसी सरकार के एजेंडे का हिस्सा हो सकते हैं यह वर्ष 2014 के बाद पहली बार लोगों ने देखा। हर व्यक्ति जहां अपने स्वास्थ्य की जांच कराता है वहीं धरती मां के स्वास्थ्य की जांच भी होनी चाहिए यह प्रधानमंत्री मोदी ने बताया और उन्होंने मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड बनाने का अभियान शुरू कराया। इस मौके पर सीएम ने कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

आपदा से फसल बर्बाद होने पर पहले किसान बर्बाद हो जाते थे पर अब उनको फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाता है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में 22 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि की सिंचाई की व्यवस्था दी गई। किसानों की आय दोगुनी करने के अभियान के तहत एमएसपी की घोषणा की गई। जहां धान और गेहूं के साथ दलहन और तिलहन की फसलों का भी एमएसपी दिया गया।

आजम खान को बड़ी राहत, जिस मामले में रद्द हुई थी विधानसभा सदस्यता उसमें हुए बरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ( Kisan Samman Nidhi) के तहत 55,800 करोड़ रुपए किसानों को इस निधि के तौर पर दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामवासियों को उनके स्वामित्व के लिए 56 लाख परिवारों को घरौनी उपलब्ध कराई गई। चाहे बीसी सखी हो चाहे अन्य योजनाएं लोगों को लाभ दिया गया। यह अभियान 10 जून तक चलेगा और सभी संस्थाएं मिलकर काम करेंगी। इसमें रुकी हुई पिछली किश्तें भी प्राप्त होंगी तो आधार सत्यापन के साथ-साथ पात्रों का भी सत्यापन होगा। कोई भी पात्र 10 जून के बाद इसके लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

जो पात्र नहीं वह भी स्वयं आगे आएं

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि जो व्यक्ति पात्र नहीं है वह स्वत: स्फूर्त भाव से यह कहे कि लिपिकीय त्रुटि के कारण उसका नाम इस सूची में आ गया है। उसका नाम सूची से काटा जाए और जो वास्तव में जो पात्र है उसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाए। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह और अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ देवेश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

Tags: kisan samman nidhi schemekisan samman nidhi yojnapm kisan samman nidhi 14 kist
Previous Post

आजम खान को बड़ी राहत, जिस मामले में रद्द हुई थी विधानसभा सदस्यता उसमें हुए बरी

Next Post

देवभूमि को कल पीएम मोदी देंगे वंदे भारत का तोहफा, जानिए रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Rabri Devi
बिहार

पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा विवाद, राबड़ी देवी बोलीं- किसी कीमत पर खाली नहीं करेंगे घर

30/05/2026
Nitin Nabeen
राजनीति

‘विकसित भारत 2047’ हर भारतीय का सपना बने: नितिन नवीन

30/05/2026
Next Post
Vande Bharat Express

देवभूमि को कल पीएम मोदी देंगे वंदे भारत का तोहफा, जानिए रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग

यह भी पढ़ें

रेप

गौरक्षा सेवा समिति अध्यक्ष ने चलती कार में छात्रा से किया रेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

17/10/2020
cs upadhyay

तलब-ए-आशिक-ए-सादिक में असर होता है, जरा देर से होता है, मगर होता है….

22/05/2023
BRS leader Kavita

बीआरएस नेता के. कविता को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत याचिका खारिज

08/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version