• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
प्रणब मुखर्जी का निधन

प्रणब मुखर्जी का निधन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सेना के अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी के बाद भी हालत में सुधार नहीं है और यह गंभीर बनी हुई है। वह धौलाकुआं स्थित आर्मी आरआर (रिसर्च एंड रेफरल) अस्पताल के आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अस्पताल के न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी सहित कई विभागों के विशेषषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। मंगलवार शाम अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति की 10 अगस्त को मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है और यह बिगड़ गई है।

छात्रों को ऑनलाइल क्लास के दौरान शिक्षक का जुगाड़ फार्मूला हो रहा वायरल

भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति को सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे गंभीर स्थिति में धौलाकुआं स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि उनके मस्तिष्क में खून का बड़ा थक्का जमा था। इस वजह से उनकी तत्काल सर्जरी जरूरी थी। सर्जरी से पहले कोरोना की जांच भी की गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद प्रणब ने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी थी और कहा कि एक हफ्ते में उनके संपर्क में आए लोग भी अपनी जांच करा लें और आइसोलेट हो जाएं।

बाद में डॉक्टरों ने मस्तिष्क से खून के थक्के को हटाने के लिए उनकी सर्जरी की। पूर्व राष्ट्रपति के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही विभिन्न क्षेत्रों से जु़ड़े लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रणब की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल जाकर डॉक्टरों से प्रणब के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। वे वहां करीब 20 मिनट रहे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई अन्य लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मंदिर में भव्य सजावट, मनाया जाएगा आज जन्मोत्सव

एक प्रभावशाली वक्ता और कई विषयों के विद्वान प्रणब 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे थे। राष्ट्रपति पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह विभिन्न मसलों पर अपनी राय देते रहे हैं। जून में लद्दाख की गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प के बाद उन्होंने कहा था कि इस घटना से देश की आत्मा को चोट पहुंची है।

Tags: Pranab MukherjeePranab Mukherjee Health UpdatePranab Mukherjee NewsPranab Mukherjee Updateप्रणब मुखर्जी
Previous Post

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मंदिर में भव्य सजावट, मनाया जाएगा आज जन्मोत्सव

Next Post

सुशांत के पिता की दूसरी शादी पर काम्या ने कमाल पर निशाना साधते हुए कही यह बात

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
Sushant's father on second marriage

सुशांत के पिता की दूसरी शादी पर काम्या ने कमाल पर निशाना साधते हुए कही यह बात

यह भी पढ़ें

Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

श्रीकृष्ण जन्मस्थान से शाही ईदगाह को हटाने के लिए अदालत ने जारी किया नोटिस

08/02/2021
शाहिद कपूर

शाहिद कपूर बोले-हमारी लिटिल बिट्टो अब दुल्हन बन गई

03/03/2022
Savin Bansal

जनता की बीच पहुंचे डीएमः ऋषिकेश में जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान

15/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version